हैडलाइन्स

उत्तराखंड में 86 करोड़ की सड़क पहली बरसात नहीं झेल पाई

पहली बारिश के बाद ही बेहाल हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग 94 की तस्वीरें सोशियल मीडिया में वायरल हो रही हैं. ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 के अंतर्गत चंबा टनल से जुड़ी यह सड़क हाल ही में बनी है जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाई. सड़क निर्माण का काम कितना खराब होगा इसका अंदाजा इसी बात से चलता है कि सड़क अपने उद्धाटन से पहले ही खस्ताहाल हो चुकी है. पहली बारिश से 1 किमी सड़क पूरी तरह से टूट गयी है.
(86 Crores Road Broken in Uttarakhand)

सड़क पर चलने वाले भाग्यशाली रहे कि जब यह हादसा हुआ इस समय कोई वाहन नहीं चल रहा था जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी. इटीवी भारत ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्मित इस सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोग पहले से ही सवाल कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने ख़राब गुणवत्ता से बन रही सड़क की शिकायत जिला स्तर से केंद्र स्तर तक की थी.  स्थानीय लोग अब मांग कर रहे हैं कि केंद्र व राज्य सरकार को भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के खिलाफ जांच करनी चाहिए.

चम्बा टनल की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है. यह सड़क इसी टनल को जोडती है. आस्ट्रेलियन तकनीक से बनी इस सड़क के निर्माण में केंद्र सरकार द्वारा ₹86 करोड़ खर्च किये जाने की ख़बर है.  एक रिपोर्ट के अनुसार मजदूरों भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर गंभीर आरोप लगाकर कहा है कि सड़क बनाते समय इसमें नीचे हार्ड रॉक नहीं थी. इसमें सिर्फ मिट्टी भरी गई है. इस कारण यह बारिश के चलते पूरी टूट गई है.  
(86 Crores Road Broken Kilometer in Uttarakhand) 

सड़क टूटने के संबंध में भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा कहा जा रहा है कि सड़क का बेस मजबूत नहीं था और सड़क की ऊंचाई अधिक होने की वजह से यह सड़क टूटी है. पुराना डिजायन सफ़ल नहीं हुआ इसलिए नया डिज़ाइन आने के बाद काम शुरु होगा.

सड़क टूटने के संबंध में बीआरओ के अफसर लक्ष्मी चंद शर्मा ने ईटीवी भारत से कहा कि जो सड़क टूटी है, उसका कार्य कम्पनी द्वारा किया जाएगा क्योंकि 4 साल तक मेंटेनेंस का कार्य भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के ही पास है.
(86 Crores Road Broken Kilometer in Uttarakhand)

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago