Featured

राज्य सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर उत्तराखंड महिलाओं का एकाधिकार समाप्त

उत्तराखंड राज्य की सेवाओं में महिलाओं को मिलने वाले 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का अधिकार समाप्त हो चुका है. उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जारी एक फैसले के बाद अब तक केवल उत्तराखंड की महिलाओं को मिलने वाले इस आरक्षण का लाभ राज्य के बाहर की महिलाओं को भी मिलेगा. हरियाणा की रहने वाली पवित्रा चौहान और अन्य की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया.
(30 Percent Reservation Women Stay Order)

फैसला आने के बाद से उत्तराखंड राज्य सरकार पर न्यायालय में कमजोर पैरवी के आरोप लग रहे हैं.  इस मामले में याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि राज्य द्वारा डोमिसाइल के आधार पर दिया जाने वाला आरक्षण संविधान सम्मत नहीं है. याचिकाकर्ताओं का विरोध महिलाओं को दिये जाने वाले आरक्षण से नहीं बल्कि केवल उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण दिये जाने से थे. न्यायालय ने इस विरोध को तर्क सम्मत मान कर उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को दिये जा रहे 30 प्रतिशत आरक्षण को भारत की सभी महिलाओं के लिये कर दिया.   

राज्य सरकार के वकीलों की टीम अपने राज्य की महिलाओं के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम लग रही है. यहां संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के आधार पर याचिकाकर्ता की दलील का जवाब अनुच्छेद 16(4) है जो कहता है कि

इस अनुच्छेद में मौजूद कोई भी बात राज्य को पिछड़ी श्रेणी के नागरिकों की नियुक्तियों अथवा पदों में आरक्षण का इंतजाम करने से नहीं रोक सकती, जिनके बारे में उसका मत है कि सेवाओं में उनका प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है.

अपने राज्य की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का एक अच्छा उदाहरण असम राज्य है. असम में महिला (सेवाओं और पदों में आरक्षण) अधिनियम 2005 के तहत महिलाओं के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों, सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र की नौकरियों में तीस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलता है. जब असम में महिलाओं को आरक्षण मिलता है तो उत्तराखंड में कैसे निरस्त हुआ.
(30 Percent Reservation Women Stay Order)

इसका बहुत आसान जवाब है असम की सरकार ने अपने राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिये कानून बनाया है जबकि उत्तराखंड की महिलाओं को मिलने वाला यह आरक्षण एक शासनादेश के आधार पर मिलता था. राज्य की महिलाओं को उत्तराखंड की राजकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण देने का मामला इसलिए भी धराशायी हो गया क्यूंकि यह 2001 और 2006 के शासनादेश पर आधारित था. सभी जानते हैं अदालत में शासनादेश कभी नहीं टिकते.

राज्य के खिलाड़ियों के बाद राज्य आंदोलनकारियों और अब राज्य महिलाओं ने भी राज्य सरकार की सेवाओं में अपना हक़ खो दिया. सरकार चाहे तो अब भी एक कानून बनाकर अपने राज्य की महिलाओं को उनका हक दिला सकती है. पर फैसले के तीन दिन बाद भी इस बात को कोई बहस न होना नाउम्मीदी को और बढ़ा रही है.
(30 Percent Reservation Women Stay Order)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

सोशियल इकोनॉमी ऑफ हिमालय : हिमालय की सामाजिक अर्थव्यवस्था का आरंभिक अकादमिक अध्ययन

पिछली कड़ी : उत्तराखंड राज्य की अवधारणा किसी एक नेता या आंदोलन से नहीं बनी…

4 days ago

कर्ज पर युधिष्ठिर का जवाब : लोककथा

बड़ी पुरानी बात है. पांडु राजा के पाँच पुत्र थे, पांडव और धृतराष्ट्र के सौ…

3 weeks ago

दिव्य आम का स्वाद जीभ पर नहीं पेट के सबसे चोर हिस्से पर कब्ज़ा जमाता है

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन इन्हीं दिनों यानी जून के तीसरे-चौथे हफ़्ते में सलीके…

3 weeks ago

उत्तराखंड राज्य की अवधारणा किसी एक नेता या आंदोलन से नहीं बनी

पिछली कड़ी : एटकिंसन : पहाड़ आधारित प्रशासन का निर्माता हिमालय को जानने समझने व…

1 month ago

एक ‘युवा’ एथलीट जिनकी उम्र 92 वर्ष है!

आम तौर पर एक उम्र के बाद व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अशक्त, बेबस…

1 month ago

रिंगाल: पहाड़ की बुनावट में छिपा रोजगार और जीवन

पहाड़ों में जीवन हमेशा प्रकृति के साथ जुड़कर चला है. यहाँ जंगल सिर्फ पेड़ों का…

1 month ago