हैडलाइन्स

जब ‘बुरांश’ को अमेरीकी महिलाओं ने अपना राज्य पुष्प चुना

महिलाओं को वोट मिलने के अधिकार से पहले 1892 में वाशिंगटन की महिलाओं ने अपने राज्य पुष्प के चयन के लिये वोट डाला था. 1893 में होने वाले शिकागो विश्व मेले में लगने वाली फूलों की प्रदर्शनी में वाशिंगटन की ओर से महिलाओं ने चुना Coast Rhododendron यानी बुरुंज को.
(Washington State Flower Rhododendron)

विश्व मेले में लगने वाली फूलों की प्रदर्शनी के लिये वाशिगंटन की ओर से बतौर राज्य पुष्प किसी एक फूल को चुना जाना था. इसके लिये 6 फूलों पर विचार किया गया लेकिन अंतिम दो फूलों में Clover और Coast Rhododendron को जगह मिली. वाशिंगटन की औरतों के लिये राज्य भर में जगह-जगह वोटिंग बूथ बनाये गये.

अंत में जब मतपत्रों की गिनती की गयी और बुरुंज की एक प्रजाति जिसे स्थानीय तौर पर Coast Rhododendron कहा जाता है, को वाशिगंटन का राज्य पुष्प चुना गया. साल 1959 में वाशिंगटन की विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर बुरुंज (रोडोडेंड्रोन मैक्रोफिलम) को अपना राज्य पुष्प बनाया.
(Washington State Flower Rhododendron)

दुनिया में खिलने वाले बुरुंज की सबसे अधिक प्रजातियाँ हिमालयी क्षेत्रों में मिलती हैं. हिमालयी क्षेत्रों में इसे बुरुंज या बुरांश नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि बुरुंज हिमालयी मूल का ही वृक्ष है. दरम्याने आकार की मोटी गाढ़ी हरी पत्तियों वाले छोटे पेड़ पर सुर्ख लाल रंग के फूल खिला करते हैं हालांकि वाशिंगटन ने बुरूंज की जिस प्रजाति को अपना राज्य पुष्प बनाया है वह हल्के गुलाबी से चटक गुलाबी के होते हैं.

नेपाल, तिब्बत, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, पकिस्तान, अफगानिस्तान, थाईलैंड और यूरोप में भी बुरूंज पाया जाता है. यह एरिकेसिई परिवार (Ericaceae) की 300 प्रजातियों में से है. एरिकेसिई परिवार की प्रजातियाँ उत्तरी गोलार्ध की सभी ठंडी जगहों में पाई जाती हैं. यह नेपाल का राष्ट्रीय फूल है.
(Washington State Flower Rhododendron)

बुरांश के विषय में अधिक पढ़ने के लिये लिंक देखें :

उत्तराखण्ड का राज्य वृक्ष बुरांश

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

दुनिया में सबसे पहले चावल की खेती चूहे और चुहिया ने की: कुमाऊनी लोककथा

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड बजट : स्वयं स्फूर्ति से परिपक्वता की ओर

लेखे के नये लाल बैग से निकला निर्मल बजट उत्साह संवर्धन नीति का पिटारा लाया…

3 days ago

बर्बर इतिहास का नाम क्यों ढो रहा है ‘खूनीबढ़’

कोटद्वार में बाबा की दुकान का नाम बदले जाने और बजरंग दल से भिड़ने वाले…

3 days ago

कौन थे पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा ‘लकुलीश’?

पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा भगवान लकुलीश को भारतीय शैव परंपरा के विकास में एक अत्यंत…

3 days ago

कैसे अस्तित्व में आया नारायण आश्रम और कौन थे नारायण स्वामी?

नारायण आश्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में धारचूला से ऊपर, ऊँचे पहाड़ों और गहरी घाटियों…

3 days ago

घमंडी पिता और उसकी सीख

हिमालय की ऊँची पहाड़ियों के बीच एक छोटा-सा गाँव था. पत्थर के घर, देवदार के…

3 days ago

उत्तराखंड के पेड़-पौधे: लोकज्ञान और औषधीय सत्य

कहा जाता है कि एक बार हिमालय में एक वैद्य गुरु अपने शिष्यों की शिक्षा…

3 days ago