Featured

गणानाथ मन्दिर की अलौकिक विष्णु प्रतिमा

अल्मोड़ा से कोई 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गणानाथ का मंदिर मूलतः शिव का मंदिर है. समुद्रतट से 2116 मीटर की ऊंचाई पर एक एकांत स्थल पर सतराली के समीप तल्ला स्यूनरा में मौजूद यह शिव-मंदिर लम्बे समय से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है. एक गुफा में मौजूद इस छोटे से मंदिर के बाहरी परिसर को तथाकथित आधुनिक रूप देकर तनिक भौंडा बना दिया गया है लेकिन गुफा और उसके आसपास का इलाका अब भी अपनी पुरातनता लिए हुए शेष है. (Vishnu Statue in Gananath Temple Almora)

हालांकि यह शिव का मंदिर है यहाँ पर स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है. गुफा के ऊपर की पहाड़ी ढलान से बह कर आते छोटे से पहाड़ी झरने का पानी एक वटवृक्ष की जटाओं से होता हुआ अनवरत बहता रहता है. इसी बहते जल के पार्श्व में विष्णु की यह प्रतिमा स्थापित है. (Vishnu Statue in Gananath Temple Almora

करीब तीन फुट ऊंची इस बेहतरीन मूर्ति में भगवान विष्णु की छवि के दोनों तरफ बने पैनलों पर विविध दैवी-आकृतियाँ उकेरी गयी हैं. मूर्ति के वर्तमान स्वरूप को देख कर मालूम पड़ता है कि इन में से दायाँ वाला पैनल क्षतिग्रस्त होकर गायब हो चुका है. फिर भी जितना अंश इस मूर्ति का अभी शेष बचा हुआ है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह मूर्ति अपनी सुन्दरता और कलात्मकता के आधार पर उत्तराखंड की सबसे उत्कृष्ट देव-प्रतिमाओं में से एक है.

भगवान विष्णु की इस प्रतिमा के बारे में माना जाता है कि यह प्रतिमा पहले बैजनाथ के शिव-मंदिर के मुख्य देवालय में स्थापित थी. कालान्तर में इसे यहाँ लाकर प्रति-स्थापित कर दिया गया.

कुमाऊँ के सबसे सुन्दर देव-स्थलों में गिने जाने वाले गणानाथ के इस देवालय के बारे में विख्यात है कि यह मंदिर भगवान शिव के चंड-मुंड गणों के स्वामी माने जाने वाले रूप को समर्पित है.

फिलहाल आज देखिये गणानाथ के इस मंदिर में स्थापित विष्णु प्रतिमा की कुछ छवियाँ.   

सभी फोटो एवं आलेख: अशोक पाण्डे

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago