Featured

उत्तराखंड में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है

आज वैशाख पूर्णिमा है. भारत समेत विश्व भर में आज का दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्म हुआ था, वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई और वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध को महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई.

उत्तराखंड में वैशाख पूर्णिमा को बड़ी पूर्णिमा माना जाता है और इस दिन का विशेष महत्व होता है. उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में वैशाख पूर्णिमा के दिन महिलाओं और पुरुषों दोनों का उपवास होता है.

इस दिन गांव के सभी परिवार नयी फसल का अनाज अपने स्थनीय देवता को भोग में लगाते हैं. यह स्थानीय देवता अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हैं. जैसे थल के आस-पास के गावों में वैशाख पूर्णिमा के दिन कालीनाग के मंदिर जाते हैं और मंदिर की सफाई करते हैं वहां पर खीर इत्यादि बनाकर सभी गांव वालों में प्रसाद के रूप में बांटते हैं.

वैशाख पूर्णिमा के दिन कई स्थानों पर मंदिरों की सफाई की जाती है और लोग अपने घर और पशुओं की खुशहाली के लिये मंदिरों में दूध इत्यादि का भी भोग लगाते हैं.

पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओखलिया मंदिर में वैशाख पूर्णिमा के दिन माता का डोला निकलता हैं. ओखलिया मां मूल रूप से चंडिका का ही एक अन्य रूप है. ओखलिया को ही अखलतारणी मैय्या भी कहा जाता है. चण्डिका मैय्या की स्थापना ही अखलतारणी मां के रुप में की गयी है.

इस तरह बौद्ध धर्म से इतर पहाड़ों में वैशाख पूर्णिमा को अपने स्थानीय कृषि महत्त्व के कारण वर्षों से मनाया जा रहा है.

– काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago