Featured

उत्तराखंड बनेगा आयुष प्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन मिलेगा रोजगार

आयुष प्रदेश बनाने का दावा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी सरकारें आई, उन्होंने भी आयुष प्रदेश बनाने केा लेकर हल्ला मचाया था. सबसे अधिक हल्ला तो पिछली भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने मचाया था. इसे हल्ला ही इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि हकीकत में कोई काम नहीं हुआ.

अब एक बार फिर त्रिवेंद्र सरकार ने आयुष प्रदेश बनाने का मजबूती से दावा ठोंका है. निमयावली तैयार कर ली गई है. आयुष से संबंधित कुछ चीजों को उद्योग का दर्जा भी दिया जाना है. इसके लिए राज्य सरकार ने निवेशकों को विशेष छूट देने का भी वादा किया है.

राज्य सरकार ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम व उद्यम मंत्रालय व केंद्र सरकार की ओर से उद्योग लगाने में मिलने वाली दूट के अलावा भी छूट देने का वादा किया है. 10 फीसदी छूट यानी पर्वतीय क्षेत्रों में एक करोड़ पांच लाख और मैदानी क्षे़त्रों में एक करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी. प्रदेश सरकार ने अक्टूबर में होने वाले इनवेस्टर्स समिट में इस क्षेत्र में भी निवेशकों के आने की संभावना जताई है. इसके लिए 12 क्षेत्रों को चुना गया है.

सरकार की विशेष आयुष नीति में आयुष ग्राम, उद्योग ग्राम, आयुष सेंटर, 50 बेड का अस्पताल, होम स्टे व वेलनेस सेंटर आदि का प्रावधान किया गया है. इसके जरिये पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाना है. सरकार उम्मीद जता रही है कि इस पहल का निवेशकों पर अच्छा असर पड़ेगा. इससे पर्यटन बढ़ने के साथ ही रोजगार की भी संभावना बढ़ेगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago