Default

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान की गढ़वाली में अपील

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी द्वारा गढ़वाली भाषा में पत्र लिखकर जिले के लोगों से एक अपील की गयी है. जिलाधिकारी द्वारा की गयी अपील का शीर्षक है – सबु तैं म्यरु रैबार.
(Uttarkashi DM Ashish Chauhan)

अपील में जिलाधिकारी ने कहा अपने-अपने घरों में रहे और लॉक डाउन के नियमों का पालन करें और कहां कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करें. हर तरह की मदद की जाएगी.

यह पत्र उनके द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को भेजा गया है. ग्राम प्रधानों के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा की गयी अपील में कहा गया है कि लोग 14 दिन तक अपने घरों में रहें. अपने क्षेत्रों में रहें और जिन लोगों द्वारा लॉक डाउन नियमों को तोड़ा जाएगा उनके विरुद्ध लॉक डाउन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी.

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान प्रदेश के पहले जिलाधिकारी है जिन्होंने उत्तराखंडी भाषा में पत्र लिखकर लोगों से अपील की है. उन्होंने लिखा लिखा है कि इस बीमारी से बचने के लिए गाँव में बाहर से आये लोगों का गाँव में ही पंचायत घर, प्राथमिक स्कूल इत्यादि में रहने के लिए आपकी सहायता की आवश्यक है.

 जिलाधिकारी अपनी कार्यशैली के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं. हमेशा जिले के लोगों के बीच नजर आने वाले जिलाधिकारी की इस पहल को खूब सराहा जा रहा है.
(Uttarkashi DM Ashish Chauhan)

विनोद प्रसाद  लगभग एक दशक तक दैनिक हिन्दुस्तान और उत्तरांचल दीप में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पंतनगर की छांव में सुलगती जमीन: एक मजदूर आंदोलन की अनकही दास्तान

उत्तराखंड के शांत तराई अंचल में फैला गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कभी…

16 hours ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया : प्रशासक से इतिहासकार तक

पिछली कड़ी : डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने…

16 hours ago

पहाड़ की धरती पर बदलाव का स्वप्न देखने और उसे साकार करने वाले डॉ. ललित पाण्डेय : श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा शहर ने बीते दिन अपना एक ऐसा अनमोल व्यक्तित्व खो दिया है, जिसने अपनी…

2 days ago

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

2 weeks ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

2 weeks ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

2 weeks ago