Featured

पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प और साहित्य का नया ठिकाना

उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प और साहित्य के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर पिथौरागढ़ से है. लंदन फोर्ट पिथौरागढ़ में भाव राग ताल अकादमी के स्टोर में उन्हें अब राज्य की नायाब दस्तकारी के साथ-साथ साहित्य भी मिलेगा. (Uttarakhand’s Handicraft Shop in Pithoragarh)

बहुत वाजिब दामों पर इसे उपलब्ध कराया जा रहा है लंदन फोर्ट में हाल ही में खुले भाव राग ताल अकादमी के स्टोर में. यहां उत्तराखण्ड से सम्बंधित सुलभ और दुर्लभ किताबों के अलावा हस्तशिल्प भी उपलब्ध है. यहां हुड़का, ढोल-दमाऊ, नगाड़े, भौंकर, बीणाई आदि पारंपरिक वाद्य मिलेंगे. स्टोर का मुख्य आकर्षण है हिलजात्रा के मुखौटे.

हिलजात्रा मुखौटा नृत्य नाटिका रूप में मनाया जाने वाला कृषि पर्व है जिसका मुख्य पात्र स्थान विशेष पर अलग–अलग है. पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों कुमौड़ व उड़ई में जहाँ लखिया भूत इसका मुख्य पात्र है, वहीं दूसरी ओर सतगढ़ और बुंगाछीना में महाकाली लखिया भूत की जगह लेती है. सर्वप्रथम पिथौरागढ़ के कुमौड़ नामक गाँव में इस उत्सव को हलजातरा के नाम से मनाया. तब से लेकर अब तक इस उत्सव को प्रतिवर्ष पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है. कालांतर में इसका नाम हलजातरा से हिलजात्रा हो गया.

हिलजात्रा में प्रयुक्त होने वाले मुखौटे यहां भाव राग ताल अकादमी के स्टोर में आसानी से उपलब्ध है.

भाव राग ताल अकादमी के निर्देशक कैलाश कुमार का लोकसंस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में यह नया प्रयास है. कैलाश लम्बे समय से हिलजात्रा समेत पिथौरागढ़ की कई सांस्कृतिक विधाओं को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. कैलाश भाव राग ताल अकादमी के बैनर तले विश्व रंगमंच दिवस पर पिथौरागढ़ में सांस्कृतिक औओजन भी कुछ सालों से करते आ रहे है.

गौरतलब है कि लंदन फोर्ट में हाल ही में उत्तराखण्ड के विभिन्न उत्पादों को सुलभ कराने की गरज से प्रशासन द्वारा दुकानों का आवंटन किया गया है. इन दर्जनों दुकानों में विभिन्न उत्पाद मिलना शुरू हो चुके हैं. भाव राग ताल अकादमी के इस स्टोर को भी उत्तरायणी के दिन से ही शुरू किया गया है.   

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago