Featured

उत्तराखंड के 8 शहरों में होगा देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन

वर्ष 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड करेगा. भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा उत्तराखंड को 2020 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सौंपी थी लेकिन फंड न होने के कारण सरकार ने हाथ खड़े कर दिये. अब उत्तराखंड 2021 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करेगा.

पिछले साल दिसम्बर में भारतीय ओलम्पिक संघ ने 2020 के राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी उत्तराखंड और 2021 के राष्ट्रीय खेलों की मेंजबानी छत्तीसगढ़ को सौंपी थी. मार्च 2019 में मुख्य सचिव द्वारा भारतीय ओलम्पिक संघ को पत्र लिखकर 2020 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को टालने को कहा गया.

मुख्य सचिव की इस मांग को भारतीय ओलम्पिक संघ ने मान लिया और 2020 की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य को सौंप दी. इससे पहले साल 2018 में भी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना था लेकिन तैयारी पूरी न होने के कारण उत्तराखंड के हाथ से यह मौका चला गया.

नवंबर 2021 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में कुल 34 स्पोर्ट्स इवेंट होंगे जिनका आयोजन उत्तराखंड के अलग-अलग 8 शहरों में होगा. देहरादून में ओपनिंग सेरेमनी के साथ 15 प्रतियोगिताएं होंगी तो हल्द्वानी में 8 गेम्स होंगे.

राष्ट्रीय खेल के दौरान हल्द्वानी और देहरादून में एक-एक खेल गांव भी बनाए जाएंगे. इनके अलावा पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, नैनीताल में गोल्फ़, गूलरभोज में रोइंग, ऋषिकेश में सलालम, रुद्रपुर में फेंसिंग, ताइक्वांडो, साइकलिंग और हरिद्वार में कुश्ती और हॉकी का आयोजन होगा. 

मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने कल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बैठक की. बैठक के विषय में उनके द्वारा अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा गया कि

उत्तराखण्ड में 2021 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बैठक की. अक्टूबर 2020 तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल सचिवालय का उद्घाटन किया, जहां हर महीने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा की जाए.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

18 hours ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

5 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

5 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

5 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

7 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago