Featured

उम्मीद जगाती है पहाड़ की बेटियों की यह होली

साल 2019 में पहाड़ के बच्चों का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुये वीडियो वायरल हुआ. ख़ोज ख़बर करने पर मिला की वीडियो विजयपुर इंटर कॉलेज के बच्चों का है. यहां के अध्यापक संतोष जोशी की मेहनत का कमाल था. कम उम्र में ही संतोष आज देश और दुनिया के अध्यापकों के लिये आदर्श हैं. रटाने और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने पर जोर देने से हटकर संतोष हमेशा बच्चों को रचनात्मक तरीकों से सिखाने पर जोर देते हैं.
(Uttarakhand Student Holi)

यह होली संतोष की रचनात्मक गतिविधियों का ही एक नमूना है. यहां संतोष बच्चों को स्कूल के बाद कुमाऊं में गायी जाने वाली एक बेहद लोकप्रिय और सरल बोल वाली होली सीखा रहे हैं. इस होली में कक्षा 6 से 12वीं तक की लड़कियां शामिल हैं.

होली सिखाते हुये संतोष और उनके साथी अध्यापकों की टीम इस बात की ओर प्रयासरत दिखती है कि बच्चों को होली बोझिल न लगे. अध्यापकों की यह टीम मनोरंजक अंदाज में ख़ास कुमाऊनी धुन और लय में होली सीखाकर बच्चों में अपनी लोक संस्कृति के बीज रोप रही है.
(Uttarakhand Student Holi)

बागेश्वर जिले में स्थित विजयपुर इंटर कॉलेज कांडा के पास है. यह इलाके के सबसे पुराने स्कूलों में है. इस पट्टी में पड़ने वाले अधिकाँश गावों के लोग दशकों तक इस स्कूल पर ही निर्भर रहे. स्कूल से पढ़े हुये बहुत से पुराने विद्यार्थी आज देश और दुनिया में नाम कर रहे हैं.

संतोष जोशी नई पीढ़ी के शिक्षक हैं. संतोष और उनके साथियों की इस किस्म की रचनात्मक पहल पहाड़ों में एक नई उम्मीद जगाती हैं. संतोष मूल रूप से पोखरी गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में संतोष विजयपुर इंटर कालेज में अध्यापक हैं. संतोष जोशी के विषय में अधिक यहां जानिये:

मिलिये पहाड़ में सरकारी स्कूल के तीन बच्चों से जिनकी फर्राटेदार अंग्रेजी वाले वीडियो से पूरा देश प्रभावित है
(Uttarakhand Student Holi)

फ़िलहाल देखिये संतोष मासाप और उनके बच्चों की यह होली.

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago