Featured

अल्मोड़ा में युवा सम्मेलन के लिये उत्तराखंड सरकार नोएडा के युवाओं की फोटो दिखा रही है

उत्तराखंड सरकार इन दिनों उत्तराखंड स्थापना दिवस सप्ताह का आयोजन कर रही है. इस क्रम में आज अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा युवा सम्मेलन, मेरा युवा – मेरी शान कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. (Yuva Smmelan in Almora)

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के संबंध में एक फेसबुक पोस्ट अपनी वाल पर लगाई है. पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री ने एक फोटो भी शेयर की है. जिसमें कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. (Yuva Smmelan in Almora)

मुख्यमंत्री के साथ युवाओं की फोटो भी दी गयी है. फोटो में दिये गये युवा नोएडा के हैं. यह तस्वीर 2017 की है. जिसमें खड़े युवा बारहवीं में अच्छे नंबर लाने के बाद जश्न मना रहे हैं.

हिन्दुस्तान टाइम्स में जुलाई 2017 की यह तस्वीर बारहवीं के रिजल्ट की ख़बर के साथ लगी है. पूरी तस्वीर देखने में बच्चों के हाथ में मिठाई का डिब्बा भी है जिसे मुख्यमंत्री के वाल की तस्वीर में काट दिया गया है.

तस्वीर पर किसी भी प्रकार का सवाल नहीं उठाया जा सकता था यदि यह मुख्यमंत्री द्वारा निजी रूप से लगाई जाती. इसे मुख्यमंत्री का निजी मिडिया मिसमैनेजमेंट भी माना जा सकता था. लेकिन यह तस्वीर उत्तराखंड सूचना विभाग की ओर से जारी की गयी है.

मुख्यमंत्री युवाओं को संबोधित करने के लिये इतना बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं, अपने युवाओं को अपनी शान बता रहे हैं लेकिन जिन युवाओं को अपनी शान बता रहे हैं उनकी एक तस्वीर भी सरकार के पास नहीं है.

मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं के नाम पर चलाया जा रहा यह कार्यक्रम कितना सतही होगा, इस बात से पता चलता है कि सरकार जिन युवाओं के नाम पर इतना बड़ा आयोजन कर रही है उन युवाओं की जगह उसे नोएडा के युवाओं की तस्वीर लगानी पड़ रही है.

जब सरकार अपने युवाओं के नाम पर राज्य स्थापना दिवस जैसे ख़ास मौके पर इतना बड़ा आयोजन कर रही है ऐसे में उसके पास अपने युवाओं की एक तस्वीर का न होना दर्शाता है कि बीस साल में उत्तराखंड सरकार ने क्या हासिल किया है.

-काफल ट्री डेस्क

-काफल ट्री डेस्क 

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • इससे तो यही लगता है कि मुख्यमंत्री जी को या तंत्र में मौजूद अफसरों को उत्तराखंड के युवा इस योग्य भी नही लगते की उनकी एक फोटो इस अवसर पर डाल सकें। कहीं अंतर्मन में उनके उत्तराखंड के युवाओं के प्रति हीनभावना भरी है। उन्हें लगता होगा कि उत्तराखंड के युवाओं के चेहरे पर वो जोश नहीं दिखेगा क्योकि उनके लिए इन सरकारों ने कुछ किया ही नहीं।

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

4 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago