Featured

औली में शादी कीजिये और बद्री-केदार के प्रांगणों में डिस्को

सोशल मीडिया पर बीते एकाध दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है. (Uncontrolled Tourism in Kedarnath)

पृष्ठभूमि में केदारनाथ धाम की गरिमामय छवि है और उसके ठीक पीछे हरे पहाड़ों पर बर्फ. वीडियो ऑन करते ही आपको बारातों में बजने वाली भांगड़ा बीट सुनाई देती है जिसे बजाने के लिए बाकायदा ढोल वाले हैं. उसके तुरंत बाद आपको जो दिखाई देता है उस पर एकबारगी विश्वास नहीं होता लेकिन आप पाते हैं कि इस मौज वाली धुन लोग बाकायदा नाच रहे हैं. (Uncontrolled Tourism in Kedarnath)

जाहिर है धुन मौज मस्ती वाली है तो नाच भी वैसा ही होगा. महंगे कपड़े और जैकेटें पहने इन खाए-अघाए लोगों में महिलाओं और पुरुषों की संख्या बराबर है. और मौज लूटने के मामले में जींस-पतलून और काले चश्मे धारे महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे निकलती दिखाई दे रही हैं. पीछे लाउडस्पीकर पर भी कुछ एनाउंस हो रहा है लेकिन ढोल की कानफोडू आवाज में वह साफ़ सुनाई नहीं दे रहा.

इन तीर्थयात्रियों की वेशभूषा और भाव जाहिर करते हैं है ये स्थानीय लोग नहीं पर्यटक हैं और पहाड़ों पर पर्यटन करने आये हैं ताकि उत्तराखण्ड नाम के हमारे पर्यटन प्रदेश के भूखे-नंगे नागरिकों की दो रोटी का जुगाड़ हो सके.

अपने पहाड़ और यहाँ की पुरानी परम्पराओं और संस्कारों में शांतिप्रियता का हिस्सा महत्वपूर्ण रहता है. आप बेमतलब हल्ला नहीं करते और अगर करते हैं तो बड़े-बुजुर्गों द्वारा आप को डपट कर चुप करा दिया जाएगा.

लेकिन इतने बड़े हिन्दू धाम में इतने जोर शोर से अपनी धार्मिकता और संस्कृति प्रेम का प्रदर्शन कर रहे पर्यटकों को चुप कराने वाला कोई बुजुर्ग कहीं नहीं दिखाई देता. वैसे तो यह काम सरकार नाम की संस्था का होना चाहिए था जिसके रहते हुए केदारनाथ जैसी जगह को तो इस शोर से बख्शा ही जा सकता था लेकिन क्या करें!

देवभूमि है भाई! पर्यटन-राज्य है हमारा! आप औली में शादी कीजिये और बद्री-केदार के प्रांगणों में डिस्को! जेब में माल होना चाहिए! हेलीकॉप्टरों को खरीद सकने की आपकी औकात होनी चाहिए!

वीडियो का लिंक दिया जा रहा है. आप चाहें तो इसे देख लीजिये. वैसे आपके मन में पहाड़ को लेकर थोड़ी भी लज्जा और सरोकार बचे होंगे तो आप इसे पूरा नहीं देख सकेंगे.

https://www.facebook.com/euttaranchal/videos/2384840948427676/

(वीडियो लिंक: eUttaranchal.com से साभार)

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago