फोटो: बैजू पाटिल
महाराष्ट्र में औरंगाबाद के रहने वाले बैजू पाटिल एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और उनकी विशेषज्ञता है वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी. (Unbelievable Photos of Monal Pair)
अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार जीत चुके बैजू ने अनेक अविस्मरणीय तस्वीरें खींचीं हैं. हाल ही में फेसबुक पर उनके द्वारा पोस्ट की गयी मोनाल के जोड़े की एक तस्वीर बहुत लोकप्रिय हुई. (Unbelievable Photos of Monal Pair)
मोनाल उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी है. एक समय यह हिमांचल प्रदेश का राजकीय पक्षी भी रहा है. यह हमारे पड़ोसी देश नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है. हिमालयन मोनाल जिसका वैज्ञानिक नाम Lophophorus Impejanus है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक बेहद खूबसूरत पक्षी है. पश्चिमोत्तर हिमालय में इसे मन्याल, रतनल, रत्काप, मुनाल, घुर मुनाल, रतुया कांवा आदि नामों से भी जाना जाता है. लेपचा में फो दौग. हिमाचल प्रदेश में इसे नीलगुरु भी कहा जाता है. कश्मीरी इसे सुनाल बताते हैं. नेपाल में डंगन, सिक्किम में चामदौग व भूटान में बुप पुकारा जाता है.
विलुप्ति के कगार पर पहुँच गयी यह प्रजाति अमूमन धरती पर रहती है अलबत्ता ज्यादा बर्फबारी होने पर पेड़ों पर अपना ठिकाना कर लेती है. नर पक्षी नीले-हरे-लाल-नारंगी रंगों की अनेक छटाओं वाला एक सतरंगी जादू होता है जबकि उसकी मादा हलके भूरे रंग की होती है. इन दोनों की आँखें बेहद सम्मोहक होती हैं.
वन्य जीव संरक्षण बोर्ड द्वारा पहली बार 2008 में कराई गयी गणना में राज्यभर में 919 मोनाल थे. बताया जाता है कि एक समय में इसकी संख्या इतनी ज्यादा हुआ करती थी कि यह सहज ही देखा जा सकता था.
बैजू पाटिल ने मोनाल के जोड़े की कुछ बहुत ही मुश्किल से पाई जा सकने वाली तस्वीरें खींची हैं. इन तस्वीरों का कम्पोजीशन भी उतना ही जादुई है. मोनाल के जोड़े की ऐसी तस्वीरें आपने इसके पहले कभी नहीं देखी होंगी.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…
इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…
बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…
बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…
View Comments
बहुत अच्छी व नायाब फोटो ली
सुन्दर फोटोज के प्रस्तुती कारन के लिए धन्यवाद . बैजू पाटिल तक हमारा धन्यवाद पहुँचाईयेगा .