फोटो www.financialexpress.com से साभार
देहरादून से आए समाचार बता रहे हैं कि बहुचर्चित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच के सिलसिले में त्रिवेंद्र रावत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है.
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बयान दिया है की एनएच 74 मुआवजा घोटाले से सबंधित दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है.
सस्पेंड किये गए ये दो आईएएस अधिकारी हैं आईएएस पंकज पांडे और चंद्रेश यादव.
मामले में पूर्व में दायर की गयी रपट के मुताबिक़ एनएच 74 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान कृषि भूमि प्रयोग को व्यावसायिक भूमि प्रयोग के तौर पर दर्शाए जाने में करोड़ों की हेराफेरी की गयी थी. कथित घोटाला 2011 से 2016 के मध्य हरिद्वार-बरेली नेशनल हाईवे (एनएच 74) के 300 किलोमीटर के विस्तार को चौड़ा किये जाने के मामले से सबंधित है.
आरोप लगाया गया था की कि चुनिन्दा भूस्वामियों को बीस गुना तक का फायदा पहुंचाए जाने की नीयत से कृषि भूमि को गैर-कृषि भूमि के रूप में अधिगृहीत किया गया. इस मामले में अधिकतम गड़बड़ियाँ उधम सिंह नगर के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज में पाई गयी थीं.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…
गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…