खेल

उत्तराखण्ड की पर्वतारोही शीतल को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

उत्तराखण्ड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ की शीतल राज का चयन साल 2020 के तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए किया गया है. 13 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों शीतल यह अवार्ड ग्रहण करेंगी. गौरतलब है कि यह पुरस्कार भारत के गणराज्य का सर्वोच्च साहसिक खेल सम्मान है जिसे अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है. यह पुरस्कार साहसिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. पुरस्कार में तेनजिंग नोर्गे के कांसे के स्टेच्यू के साथ-साथ 5 लाख नकद शामिल हैं. (Tenzing Norgay National Adventure Award)

 काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

पिथौरागढ़ के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीतल ने बहुत कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुक़ाम हासिल किया है. शीतल ने 2019 में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउन्ट एवरेस्ट पर भारतीय झंडा फहराया था. उत्तराखण्ड की एक और बेटी ने किया एवरेस्ट फतह

इससे पहले शीतल 2018 में दुरूह मानी जाने वाली कंचनजंघा को भी फतह किया था. उनके नाम कंचनजंघा को सबसे कम उम्र में फ़तेह करने का रिकॉर्ड भी है. शीतल ने जब कंचनजंघा फतह की तब वे मात्र 22 साल की थीं.

हाल ही में 15 अगस्त 2021 को शीतल ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउन्ट एल्ब्रुस को फतह किया था. उत्तराखंड की बेटी ने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

साल 2013 में शीतल ने मात्र 16 साल की उम्र में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेने की शुरुआत की.

2015 में शीतल ने ‘हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटनियरिंग’ दार्जिलिंग से पर्वतारोहण का अडवांस कोर्स किया. इसके बाद शीतल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

शीतल, 2014 में रुद्रगैरा (5950 मीटर ,) 2015 में देवटिब्बा 6001 मीटर,) 2015 में ही त्रिशूल (7120 मीटर,) 2017 में सतोपंथ (7075 मीटर,) आदि चोटियों को भी फतह कर चुकी हैं.

फिलहाल शीतल कुमाऊँ मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड हासिल कर शीतल ने एक बार फिर राज्य का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश भर से बधाइयों का सिलसिला चल निकला है.

शीतल चंद्रप्रभा ऐतवाल और लवराज धरमशक्तू को अपना प्रेरणास्रोत बताती रही हैं.

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

उत्तराखण्ड का नाम सगरमाथा के माथे पर लिख देने वाली महिला

जिस महिला पर उत्तराखण्ड हमेशा नाज करेगा

एवरेस्ट मेरा भगवान है – लवराज सिंह धर्मसक्तू

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago