समाज

क्यों रखते हैं किसी के सिरहाने लोहे की दरांती

सभी जानते हैं मनुष्य जाति द्वारा लोहे का इस्तेमाल किये जाने से पहले प्रस्तर युग और कांस्य युग थे. यही कारण था कि जहाँ शुरुआती धार्मिक अनुष्ठानों में लोहे के प्रयोग को वर्जित माना जाता था वहीं प्रेतों और बुरी आत्माओं को दूर भगाने में इसे बहुत प्रभावी समझा गया. यह माना गया कि प्रेतों और बुरी आत्माओं को धातु पसंद नहीं होती इसलिए वे उनके द्वारा सुरक्षित व्यक्तियों के नजदीक नहीं आतीं. Superstitions about Iron E S Oakley

अस्तबलों के दरवाजों पर लोहे की नाल टांगना एक पुरानी परम्परा है. स्कॉटलैंड मवन परंपरा थी कि मक्खन, पनीर और मांस में लोहे की कीलें या सलाइयां धंसा कर राखी जाती थीं ताकि “मृत्यु” उनके भीतर प्रवेश न कर सके. Superstitions about Iron E S Oakley

अनेक उत्तरी यूरोपीय देशों में माना जाता था कि परियां लोहे से डरती हैं. यह भी जनमानस का विश्वास था कि बच्चे के पालने में लोहे की कोई भी चीज रख देने से उसके आसपास एक सुरक्षा कवच बन जाता है.

लोहे को लेकर ठीक यही धारणाएं कुमाऊँ में भी व्याप्त हैं. माना जाता है कि बुखार वगैरह से पीड़ित व्यक्ति के सिरहाने लोहे का कोई हथियार जैसे चाकू या दरांती रखने से बुरी आत्माएं दूर चली जाती हैं. पुराने लोग अपनी जेब में सुरक्षा-कवच के रूप में लोहे का छोटा चाकू जरूर रखते थे. रात के समय यदि किसी बच्चे को एक घर से दूसरे घर में ले जाया जाना होता या उसे किसी समूह के साथ यात्रा करनी होती तो उस पर बुरी चीजों का साया न पड़ने देने की गरज से एक चाकू अवश्य ले जाया जाता था.

बच्चे के जन्म के बाद उस नवजात के सोने के कमरे में भी लोहे का कोई औजार रखा जाता था. इस सब के लिए यह तर्क दिया जाता था कि जब किसी महान पर्व के मौके पर वैदिक मन्त्रों के पाठ के परिणामस्वरूप लोहे के छोड़कर सभी चीजों ने गलना शुरू कर दिया. इस प्रकार यह मान्यता बनी कि लोहा दैवीय प्रभाव का अनुगामी नहीं होता. त्वचा की बीमारियों वगैरह के इलाज के लिए बच्चों की त्वचा को गरम लोहे से  भेदे जाने की पुरानी प्रथा भी संभवतः इसी वजह से इस्तेमाल में आई होगी. Superstitions about Iron E S Oakley

(जर्नल ऑफ़ द यूनाइटेड प्रोविंसेज हिस्टोरिकल सोसायटी के सितम्बर 1917 के अंक में छपे रेवरेंड ई. शर्मन ओकले के लेख ‘द फोकलोर ऑफ़ कुमाऊँ’ के आधार पर तैयार आलेख)           

ई. शर्मन ओकले से सम्बंधित यह लिंक्स भी देखें:
एक लड़की और उसका पति जो सर्प था – कुमाऊनी लोककथा
प्रेत और उसका बेटा – कुमाऊनी लोककथा
मूसा सौन और पंचू ठग की कुमाऊनी लोककथा
बहादुर पहाड़ी बेटा और दुष्ट राक्षसी की कथा

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

यह भी पढ़ें: कुमाऊं का एक राजा जिसके खिलाफ रसोई दरोगा और राजचेली ने षडयंत्र रचा

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago