कथा

जब एक ग्वाला कुमाऊं का राजा बन गया

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

कुमाऊं के चंद शासकों की वंशावली में एक राजा का नाम है थोहरचंद. फ्रांसिस हैमिल्टन ने अपने दस्तावेज द एकाउंट ऑफ़ दी किंगडम ऑफ़ नेपाल में थोरचंद को कुमाऊं में चंद वंश का संस्थापक माना है. थोरचंद को कुमाऊं में चंद वंश का संस्थापक मानने की बात डब्लू फ्रेजर भी करते हैं. डब्लू फ्रेजर हर्षदेव जोशी के हवाले से लिखते हैं –
(Story of Kumaon King Thoharchand)

चंदों के पहले राजा थोहरचंद थे जो 16-17 वर्ष की उम्र में यहां आये थे. उनके तीन पुश्त बाद कोई उत्तराधिकारी न रहने से थोहरचंद या थोहरचंद के चाचा की संतान में से ज्ञानचंद नाम के राजा यहां आये.

एटकिंसन की हिमालयन गजेटियर और बद्रीदत्त पांडे की किताब कुमाऊं का इतिहास, दोनों में ही चंद वंश का संस्थापक सोमचंद को बताया गया है. फिलहाल थोहरचंद के गद्दी में बैठने से जुड़ी के लोककथा कुछ इस तरह है –

इलाहबाद के निकट झूसी नाम की एक जगह थी जहां के शासक चंद राजा हुआ करते थे. थोहरचंद इन्हीं चंदवंशीय राजा के यहां ग्वाला था. एक दिन थोहरचंद चंद वंशीय राजाओं के यहां गोबर उठा रहा था. थोरचंद को काम करता देख एक ब्राह्मण उसके समीप आया. ब्राह्मण ने जब थोहरचंद के पैरों के निशान गोबर पर देखे तो वह चकित रह गया.
(Story of Kumaon King Thoharchand)

ब्राह्मण ने थोहरचंद से कहा वह बहुत जल्द ही किसी राज्य का राजा बनने वाला है. थोहरचंद ने ब्राह्मण की बात को मजाक समझा और कहने लगा – जब वह किसी राज्य का राजा बनेगा तो वह उसे दीवान रखेगा.

यह उस काल की बात है जब कुमाऊं का शासक निःसंतान था. कुमाऊं के राजा ने छंदों के दरबार में अपने कुछ रिश्तेदार भेजे थे और चंद राजा से अनुरोध किया कि वह अपना एक पुत्र राज करने कुमाऊं भेज दें.

चंद राजा अपने बेटों से खूब प्यार करता था वह समझता था मैदानों में पहले बड़े उसके बेटे इस काबिल न थे कि पहाड़ की ठंड को सह सकें. राजा बड़ी दुविधा में था तब उसने अपने दरबार में परामर्श किया. दरबारियों की सलाह पर राजा ने तय किया कि वह अपने ग्वाले को राजकुमार बनाकर कुमाऊं भेज देगा.

इस तरह झूसी के चंद शासकों ने एक ग्वाले को राजकुमार बनाकर कुमाऊं भेज दिया. इस ग्वाले का नाम था थोहरचंद. जब थोहरचंद को इस बात का पता चला कि वह राजा बनने वाला तो उसे ब्राह्मण की बात याद आ गयी और ब्राह्मण को किया अपना वादा भी.

थोहरचंद ने राजा से विनती की कि उसके साथ ब्राह्मण को भी कुमाऊं भेजा जाये. राजा ने उसकी सुन ली और थोहरचंद और चौबे ब्राह्मण कुमाऊं आ गये. थोहरचंद ने अपने वादे के अनुसार राजा बनते ही ब्राह्मण को अपना दीवान भी नियुक्त किया.        
(Story of Kumaon King Thoharchand)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago