Featured

महाशिवरात्रि के दिन पिथौरागढ़ के सेरादेवल मंदिर में मेले की तस्वीरें

पिथौरागढ़ जिले से छः किलोमीटर की दूरी पर एक गांव कासनी है. पिथौरागढ झूलाघाट रोड पर स्थित इस गांव के पास ही एक देवल समेत का शिव मंदिर स्थित है. इसे सेरादेवल मंदिर कहते हैं.

सेरादेवल शिव मंदिर देवभागा और चन्द्रभागा नदियों के संगम पर बसा है हालांकि वर्तमान में इन नदियों का स्वरूप केवल एक गाड़ जितना है.

इस मंदिर के विषय में माना जाता है कि यह मंदिर 1500 साल पुराना है. मंदिर बनने के संबंध में दो मान्यताएं हैं. (बर्फबारी के बाद नारायण आश्रम की तस्वीरें)

पहली मान्यता है कि इस क्षेत्र में हल्दुका नाम का एक दैत्य रहता था. हल्दुका ने बम सेना को खूब परेशान किया था. स्थानीय लोगों ने जब देवताओं से हल्दुका के नाश की प्रार्थना की तो लाटा देवता ने हल्दुका का नाश कर दिया.

दूसरी मान्यता यह है कि एक बार एक व्यक्ति शिवलिंग लेकर कैलाश से लौट रहा था. उसे इस स्थान पर प्यास लगी जब उसने शिवलिंग नीचे रखा तो शिवलिंग इसी स्थान पर रह गया. बाद में बम राजा ने स्थान पर महादेव को प्रशन्न कर देवल समेत शिव का मंदिर बनाया.

सेरादेवल मंदिर के मध्य भाग में भगवान शिव का मंदिर है. उसके बगल में कालभैरव और दाएं लाटा देवता व बाएं तरफ नरसिंह और भैरव की मुर्तिया लगी हैं. मंदिर के पीछे की ओर क्षेत्रपाल की मूर्तियां स्थापित की गयी हैं. (जौलजीबी मेला 2018 – फोटो निबन्ध)

2006 में नौ कुमाऊं रेजिमेंट के कमांडेंट आर. के. महाना और ब्रिगेडियर समीर चक्रवर्ती ने स्थानीय लोगों की सहायता से महाकाली की स्थापना की.

इस मंदिर को जाने के लिये पहले सेना परिसर के क्षेत्र से होकर जाना होता था वर्तमान में इसके लिये एक अलग मार्ग बनाया गया है. इस मंदिर में प्रत्येक महाशिवरात्रि के दिन मेले का आयोजन होता है.

मेले में भक्तजन भगवान शिव के दर्शन करने के लिये आते हैं. इस दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक किमी तक की भीड़ लगती है.

देखिये वर्ष 2019 के सेरादेवल मेले की कुछ तस्वीरें. ( सभी तस्वीरें नरेंद्र सिंह परिहार ने ली हैं. )

 

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago