Featured

जरूर देखी जानी चाहिए यह ऑस्कर विजेता फिल्म

1960 के दशक के शुरुआती सालों तक अमेरिका के दक्षिणी प्रान्तों में रंगभेद जारी था. उत्तरी अमेरिकी प्रान्तों में स्थिति काफी बदल चुकी थी. इसी थीम को लेकर बनी है फिल्म ‘द ग्रीन बुक’ जिसे इस साल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर मिला है.

एक अश्वेत शास्त्रीय संगीतकार डॉ. शर्ली को दक्षिणी अमेरिकी प्रान्तों में अनेक कंसर्ट्स की सीरीज में जाने के लिए एक ड्राइवर की आवश्यकता पड़ती है. उनकी ज़रूरत एक ऐसे ड्राइवर की है जो उनके इस टूर को किसी भी तरह पूरा करने में सहायता करे. उन दिनों दक्षिणी अमेरिकी प्रान्तों में यात्रा कर रहे अश्वेतों के लिए बाकायदा एक डायरेक्टरी बनाई गयी थी जिसमें उन सभी होटलों और रेस्तराओं के पते होते थे जहाँ उन्हें जाने की इजाजत हुआ करती थी. सो डॉ. शर्ली के ड्राइवर को भी एक ऐसी ही किताब दी जाती है.

फिल्म में डॉ. शर्ली और ड्राइवर टोनी की अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाई हैं माहेर्शाला आली और विगो मोर्टनसन ने. फिल्म एक सच्चे घटनाक्रम पर आधारित है.

फिल्म की कथावास्तु के हिसाब से टोनी का काम है डॉ. शर्ली को उनकी दिखावटी ज़िंदगी और अतीव भावनात्मकता से निजात दिलाना जबकि शर्ली का काम है टोनी को उसकी रंगभेदी मनस्थिति और अज्ञान से निकालना. एक बिलकुल शुरुआती दृश्य में टोनी दो गिलासों को कूड़ेदान में फेंक देता है क्योंकि उसकी पत्नी ने उनमें घर आये दो अश्वेत कामगारों को शरबत पिलाया होता है. टोनी के डॉ. शर्ली से मिलते ही स्थितियां बदल जाती हैं. गरीब टोनी जब डॉ. शर्ली की चकाचौंध से रू-ब-रू होता है तो स्थितियां बदलना शुरू होती हैं.

दोनों की यात्रा दर्शक को भी अपने साथ एक यादगार यात्रा पर ले जाती है जिसके माध्यम से दर्शक इतिहास के एक अध्याय के अलावा स्वयं अपने आप को भी खोजता है.

पीटर फैरैली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रंगभेद, वर्गभेद के अलावा सेक्सुअलिटी को भी छुआ गया है. और एक से एक शानदार दृश्यों से फिल्म अटी हुई है.

वास्तविक जीवन में टोनी बाद में शो बिजनेस में चला गया था और 2013 में उसकी मृत्यु हुई थी. टोनी के सुपुत्र निक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. ‘ड्राइविंग मिस डेजी’ और ‘द अपसाइड’ जैसी क्लासिक फिल्मों नकी याद दिलाने वाली यह फिल्म बहुत बेहतरीन तरीके से बनाई गयी है और अली और मोर्टनसन ने इसमें ज़बरदस्त भूमिकाएं निभाई हैं.

अगर आप अच्छी फिल्मों के शौक़ीन हैं तो यह फिल्म आपने अवश्य देखनी चाहिए.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago