सिनेमा

गीतकार शैलेन्द्र को याद करने का दिन है आज

30 अगस्त 1923 को रावलपिंडी में जन्मे थे गीतकार शंकर शैलेन्द्र. उनका मूल गांव धुसपुर बिहार के आरा जिले में पड़ता है. उनके पिता केसरीलाल राव रावलपिन्डी के ब्रिटिश मिलिट्री हस्पताल में ठेकेदारी का काम किया करते थे. शैलेन्द्र का वास्तविक नाम शंकरदास केसरीलाल था. पिता के साथ रहने के कारण उन्हें अपने पैतृक गांव से अधिक जुड़ाव नहीं हो सका और उन्का शुरुआती जीवन रावलपिन्डी और मथुरा में बीता.

परिवार को मथुरा इसलिए आना पड़ा कि उनके पिता का कारोबार रावलपिन्डी में ठंडा पड़ गया था और मथुरा में शैलेन्द्र के ताऊ यानी केसरीलाल राव के बड़े भाई रहा करते थे. आर्थिक तंगी का दौर था जो मथुरा आकर और गहराया. उसके बावजूद शंकर शैलेन्द्र किसी तरह वहां से इंटर तक की पढ़ाई करने में कामयाब रहे. गरीबी का यह आलम था कि उनकी बहन बिना इलाज के चल बसी थी.

जस-तस पढ़ाई का सिलसिला पूरा हुस तो वे बंबई की राह लगे. वहां माटुंगा में रेलवे में उन्हें अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिला. रेलवे की वर्कशॉप में खाली समय में वे कविता लिखा करते थे. वहां का काम निबटता तो वे सीधा प्रगतिशील लेखक संघ के दफ्तर में वक्त बिताने पहुंचा करते. यह दफ्तर पृथ्वीराज कपूर के ओपेरा हॉउस के ऐन सामने था और एक दिन इत्तफाक से उनकी मुलाक़ात राज कपूर से हो गई.

राज कपूर ने एक बार उनसे गीत लिखवाये तो फिर वे राजकपूर की मशहूर चौकड़ी का अभिन्न हिस्सा बन गए. इस टीम में इन दोनों के अलावा हसरत जयपुरी और शंकर-जयकिशन हुआ करते थे.

शैलेन्द्र के गीतों की संख्या करीब 800 है और उनमें से अधिकतर आज हिन्दी फिल्म संगीत की धरोहर माने जाते हैं. उनके गीत एक नौजवान देश के सपनों की आवाज़ थे.

शैलेन्द्र द्वारा लिखे गीतों में गहरा जीवन-दर्शन समाहित रहता है. उनके लिखे कुछ यादगार गीत ये रहे, जिनके लिए उन्हें बरसों-बरस याद जाता रहेगा – सजन रे झूठ मत बोलो, मेरा जूता है जापानी, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, आवारा हूं, सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी और दोस्त दोस्त न रहा.

यह शंकर शैलेन्द्र ही थे जिन्होंने यह गीत भी लिखा था :

तू ज़िन्दा है तू ज़िन्दगी की जीत पर यकींन कर
अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर

अमर शहीद भगतसिंह को संबोधित उनके एक अत्यंत लोकप्रिय गीत की शुरुआत इस तरह होती है –

भगतसिंह, इस बार न लेना काया भारतवासी की,
देशभक्ति के लिए आज भी, सज़ा मिलेगी फांसी की!

फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी ‘मारे गए गुलफाम’ पर उन्होंने ‘तीसरी कसम’ फिल्म बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई जिसने उन्हें अन्दर तक तोड़ दिया. क़र्ज़ के बोझ से उपजी कुंठा और इसके कारण पड़ी शराब की लत के कारण कुल 46 साल की आयु में 14 दिसंबर 1967 को उनकी मृत्यु हो गई.

गुलज़ार ने शंकर शैलेन्द्र को याद करते हुए कहा था – “बिना शक शंकर शैलेन्द्र को हिन्दी सिनेमा का आज तक का सबसे बड़ा लिरिसिस्ट कहा जा सकता है. उनके गीतों को खुरच कर देखें और आपको सतह के नीचे दबे नए अर्थ प्राप्त होंगे. उनके एक ही गीत में न जाने कितने गहरे अर्थ छिपे होते थे.”

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago