Featured

हर ‘जिंदगी’ को धुएं में उड़ाता चला गया !

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर ‘ग्लोबल हेल्थ रिसर्च पेपर’ की रिपोर्ट के हवाले से पता चला हैं कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) का कारण  80% विकसित देशों में धुम्रपान है. ग्लोबल हेल्थ रिसर्च पेपर के मुताबिक भारत में आधे से ज्यादा (54%) मामलें घर के बाहर और अंदर होने वाले वायु प्रदूषण के कारण होते है.

सीधे तौर पर श्वसन रोगों पर रिसर्च पेपर की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लगभग 25% क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) मामले धूम्रपान करने के लिए जिम्मेदार हैं. यह ह्रदय रोगों का पूरा एक समूह है, जिसके कारण प्रतिवर्ष लगभग ‘ग्लोबल बर्डन डिजीज की रिपोर्ट’ के मुताबिक़ पांच लाख सत्ताईस हज़ार लोगों की मौत हर वर्ष भारत में होती है.

चिंताजनक है कि 1990 में भारत में सीओपीडी मामले 28.1 मिलियन से बढ़कर 2016 में 55.3 मिलियन हो गए. अन्य धूम्रपान स्रोत भी फेफड़ों को भी प्रभावित करते हैं. “उदाहरण के लिए, मॉस्किटो कॉयल एक से धुआं 100 सिगरेट धूम्रपान करने और एक धुप,अगरबत्ती जलाने से  500 सिगरेट धूम्रपान करने के समान हानिकारक हो सकता है क्योंकि उन्हें आम तौर पर घर के अंदर जलाया जाता है.

गौरतलब है कि विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक़  घरों के अंदर होने वाला प्रदूषण वैश्विक पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्या है. विश्व भर में घरों में होने वाले प्रदूषण से प्रतिवर्ष 45 लाख लोगों की जान जाती है.

सीओपीडी के अलावा, वायु प्रदूषण कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह का खतरा बढ़ाता है. वायु प्रदूषण भारत में लगभग 4-5% मधुमेह के मामलों का कारण है. विश्व वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण 2016-17 के अनुसार, लगभग 10.7% भारतीय धूम्रपान करते हैं. लेकिन इस रिपोर्ट में एक तथ्य और भी बताया गया है कि भारत में सीओपीडी मामलों का एक बड़ा हिस्सा उन लोगों में होता है जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वायु प्रदूषण कैंसर का 3.3% और फेफड़ों के कैंसर के लिए 43% का जोखिम का कारक है. हैरानी की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के संयुक्त उत्तरी राज्यों में सीओपीडी के मामले बढ़ रहे हैं.

जबकि इन राज्यों में कमोबेश वायु प्रदूषण बड़े शहरों की तुलना में कम माना जाता है. लेकिन इन पहाड़ी राज्यों में हीटिंग और खाना पकाने में निकलने वाले धुंए के कारण ऐसा हो रहा है. कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा चुका है कि घर के बाहर से ज्यादा घर के अंदर होने वाले प्रदूषण अधिक नुकसानदायक है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago