Featured

पेरिस ओलम्पिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबरें देखें

राज्य बनने के बाद आज तक उत्तराखंड राज्य का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में पदक नहीं जीता है. 24 सालों उत्तराखंड राज्य इस बात में जरुर सफ़ल रहा है कि वह ओलम्पिक पदक विजेता से राज्य का कोई न कोई रिश्ता जरुर ढूढ़ निकालता है.
(Paris Olympic Player Uttarakhand)

पेरिस ओलंपिक से पहले उत्तराखंड मूल के केवल 5 खिलाड़ियों ने ओलम्पिक खेल में भाग लिया (राज्य बनने के बाद). इसके अलावा एक खिलाड़ी ने विंटर ओलम्पिक में भाग लिया था. पैरा ओलंपिक गेम्स में उत्तराखंड के मनोज सरकार ने टोक्यो ओलंपिक 2022 में पुरुष वर्ग के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था. यह उत्तराखंड बनने के बाद पैरा ओलंपिक का पहला पदक था. मनोज सरकार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी हैं.

इस बार पेरिस ओलम्पिक में उत्तराखंड मूल के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया. चार खिलाड़ियों में एक नाम ऐसा था जिसने देश भर में धूम मचा दी. यह नाम है अल्मोड़े के लक्ष्य सेन का. लक्ष्य सेन का यह ओलम्पिक डेब्यू था. उन्होंने बैडमिंटन सिंगल्स का सेमीफाइनल खेला. प्रतियोगिता में लक्ष्य चौथे स्थान पर रहे.
(Paris Olympic Player Uttarakhand)

पेरिस ओलम्पिक में उत्तराखंड मूल से चर्चित दूसरा नाम युवा अंकिता ध्यानी का है. अंकिता ओलम्पिक में जाने वाली उत्तराखंड की पहली महिला एथलीट हैं. अंकिता ध्यानी ने पेरिस ओलंपिक के लिए 5000 मीटर की दौड़ में भाग लिया. अंकिता ध्यानी पेरिस ओलंपिक में 5000 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही.

मूल रूप से टिहरी के रहने वाले सूरज पंवार ने मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले में भाग लिया. सूरज पंवार अपनी साथी प्रियंका गोस्वामी के साथ मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले में दौड़े.यह जोड़ी 24वें स्थान पर रही और फाइनल में नहीं पहुंच सकी.

चमोली जिले के खल्ला गांव के रहने वाले परमजीत सिह बिष्ट ने ओलम्पिक में होने वाली 20 किमी वाक रेस में भाग लिया. वह वर्तमान में नौसेना में नौकरी कर रहे हैं. परमजीत  परमजीत ने 1:23:48 सेकंड में फिनिश लाइन पार की. अपने ओलंपिक डेब्यू पर वह 37वें स्थान पर रहे.

कुल मिलाकर उत्तराखंड को अपने पहले ओलम्पिक पदक के लिये अभी और इंतजार करना होगा.
(Paris Olympic Player Uttarakhand)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago