Featured

इस बार सिरे से गायब है अल्मोड़ा फेस्टिवल में फोटो प्रदर्शनी

आज से तकरीबन 20 साल पहले 1998 से अल्मोड़ा में शरदोत्सव होता आया है और अल्मोड़ा शहर के तमाम कलाकार जी जान से इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए जुटे रहे हैं.

इसी आयोजन में फोटो प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए अल्मोड़ा शहर के सभी फोटो प्रेमी और फोटोग्राफर जी. आई. सी. अल्मोड़ा के उस विशाल कमरे में पत्थरों की तकरीबन २ फुट मोटी दीवारों पर अल्मोड़ा, नैनीताल,रानीखेत, पिथौरागढ़ से अन्य फोटोग्राफरों द्वारा भेजी गई फोटुओं को टांगने की जद्दोजहद कर रहे हैं – कोई काले चार्ट टांग रहा है तो कोई कील ठोक रहा है, कोई थर्माकोल जोड़ रहा है तो कोई पेपर टेप पे थूक लगा कर फोटुओं को काले चार्टों और थर्माकोल पर चिपकाने की असफल कोशिश कर रहा है.

फ़ोटो कभी तो टंगती, कभी गिरती, फिर टंग जाती, अलबत्ता उस पेपर टेप का गंदा स्वाद हम सब की जीभ पर कई दिनों तक बना रहता.

इस सब के बावजूद फोटो प्रदर्शनी सफल होती थी और हजारों लोग उसका अवलोकन करते और सराहते. उसके बाद के सालों में हुए अल्मोड़ा शरदोत्सव में भी फोटो प्रदर्शनी एक मुख्य आकर्षण रही और उसी स्टाइल में निर्बाध रूप से चलती रही जिसका जिक्र मेंने पहले किया.

आज तकरीबन २० साल का एक लंबा समय हो गया है और अल्मोड़ा में, अल्मोड़ा फेस्टिवल हो रहा है पर फोटो प्रदर्शनी का जिक्र पोस्टरों और फ्लेक्स में तो है पर वह धरातल से गायब है. शायद कागजों में हो भी रही हो.

सोशल मीडिया में अल्मोड़ा महोत्सव का इतना बड़ा छद्म प्रचार करने को तो आयोजकों के पास अपार पैसा और समय है पर इस अल्मोड़ा में जहां आज एक नहीं कई युवा फोटोग्राफर अपना समय और जीवन फोटोग्राफी को समर्पित कर चुके हैं वहां एक छोटी सी फोटो प्रदर्शनी इस विशाल फेस्टिवल से गायब है.

(जाने माने फोटोग्राफर और काफल ट्री के अभिन्न सदस्य जयमित्र सिंह बिष्ट की रपट)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago