Featured

गणेश मर्तोलिया का नया गीत ‘मने की पीड़’

काफल ट्री के पाठक गणेश मर्तोलिया से परिचित हैं. लोकगीत कलाकार गणेश मर्तोलिया का इंटरव्यू पिछले साल काफल ट्री में आपने पढ़ा था. नए पाठक गणेश से काफल ट्री की बातचीत यहां पढ़ सकते हैं : मुनस्यारी का लाल बुरांश (New Song by Music of Mountain)

पिछले साल गणेश और रूचि जंगपांगी द्वारा गाया गया लाल बुरांश गीत ख़ासा लोकप्रिय हुआ था. लाल बुरांश गीत को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड (युका) में सात कैटेगरी में नामिनेट भी हुआ था. जिसमें युका की ओर से बेस्ट फीमेल सिंगर का अवार्ड रूचि जनपांगी को दिया गया था. (New Song by Music of Mountain)

लाल बुरांश गाना गणेश के यूट्यूब चैनल म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन में आया था. गणेश का गीत भल मेरो मुनस्यार, नरेंद्र टोलिया जी के चाँदनी इंटरप्राइजेज की ओर से ही रिलीज हुआ था. भल मेरो मुनस्यार में उनकी आवाज़ को लोगों ने खूब पसंद किया. चाँदनी इंटरप्राइजेज के साथ ही मुनस्यारी की कुलदेवी माँ नंदा देवी को समर्पित गणेश का एक भजन भी आया था.

आज गणेश के एक नये गीत का ट्रेलर उनके यूट्यूब चैनल पर डाला गया है. नोस्टाल्जिया पर आधारित इस गीत को आप गणेश के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन के इस नये गीत ‘मने की पीड़’ का वीडियो एनीमेटेड है. इस विषय में गणेश मर्तोलिया ने काफल ट्री की टीम को बताया कि युवा लोगों के बीच लोकगीतों को लोकप्रिय बनाने के लिये इस बार हम एनीमेटेड वीडियो के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं. म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन द्वारा जारी यह नया गीत गणेश मर्तोलिया और नीमा रिल्कोटिया की आवाज में है. इस गीत का म्यूजिक गुंजन डंगवाल ने दिया है.

पूरा गीत कुछ दिनों बाद म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन के यूट्यूब पर देखिये. काफल ट्री की ओर से म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन की टीम शुभकामनाएं. म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन के नये गीत का टीजर यहां देखें :

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago