हैडलाइन्स

काफल चखने के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

बीते माह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफल भेंट किये गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. 20 जून को लिखा गया पत्र कुछ इस तरह था –
(Narendra Modi Letter About Kafal)

श्री पुष्कर सिंह धामी जी

देवभूमि उत्तराखण्ड से आपके द्वारा भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल ‘काफल’ प्राप्त हुए. इस स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए आपका हृदय से आभार.

हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं और उत्तराखण्ड तो इस मामले में बहुत धनी है, जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल-फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. काफल ऐसा ही एक फल है जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है. फल के साथ ही इस पेड़ की छाल, फूल, बीज का भी उपयोग आयुर्वेद में उपचार के लिए किया जाता है.
(Narendra Modi Letter About Kafal)

काफल उत्तराखण्ड की संस्कृति में भी रचा बसा है. इसका उल्लेख विभिन्न रूपों में यहां के लोकगीतों में भी पाया जाता है.

उत्तराखण्ड जाएं और वहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पहाड़ी फलों का स्वाद ना लें, तो यात्रा अधूरी लगती है. गर्मियों के मौसम में पक कर तैयार होने वाले काफल राज्य में आने वाले पर्यटकों में भी खासे लोकप्रिय हैं. अपनी बड़ी हुई मांग के कारण मध्य हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाला यह फल स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती भी प्रदान कर रहा है.

मुझे खुशी है कि काफल की बेहतर पैदावार के तरीकों को अपनाकर और इसके लिए उपयुक्त बाजार सुनिश्चित कर गुणों से भरपूर इस फल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल से उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य की समृद्धि की कामना करता हूँ.
(Narendra Modi Letter About Kafal)

आपका
नरेंद्र मोदी

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री का फेसबुक पेज : Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago