कुमाऊं

पहाड़ी उत्पादों का सबसे विश्वसनीय ब्रांड आजकल ‘दिल्ली हाट’ में

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

दिल्ली हाट में इन दिनों सजा है आदि बाज़ार. दिल्ली हाट के बारे में कहा जाता है कि यहाँ एक छत के नीचे आप सम्पूर्ण भारत की लोककला को देख सकते हैं. 15 दिसम्बर तक चलने वाले इस मेले में उत्तराखण्ड की शिल्प कला और जैविक पहाड़ी अनाजों की सौगात लेकर पहुँचा है ‘मुनस्यारी हाउस.’ (Munsyari House Dilli Haat)

मुनस्यारी हाउस की पोटली में है— मुनस्यारी की राजमा, मुनस्यारी का थुलमा, वहाँ का दन कालीन. च्यूरा तेल, रिंगाल काष्ठ कला, कला भट, झंगोरा, बुरांश शर्बत, लाल चावल, हिमालयी कला जीरा, तेजपत्ता हर्बल टी, याक मिल्क प्रोडक्ट, ऐपण कला,
बिच्छू घास के रेशों से बने उत्पाद, जम्बू, गंद्रायाणी, तिमूर जैसे हिमालयी मसाले वगैरा और भी बहुत कुछ.

इसे भी पढ़ें : झंगोरा, मडुआ और माल्टा समेत उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआई टैग

जैसा कि आप जानते ही हैं हाल ही में उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र मिले हैं. इन 18 उत्पादों को मिलाकर अब तक उत्तराखंड राज्य के कुल 27 उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र मिल चुका है. ये सभी उत्पाद आपको इस समय दिल्ली हाट के स्टाल नम्बर- 21 में मिल सकते हैं. अपनी सुविधा के लिए आप ‘मुनस्यारी हाउस’ से इस नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं- +91-8394811110/+91-9557777264 (Munsyari House Dilli Haat)

मुनस्यारी हाउस के बारे में और ज्यादा जानने के लिए पढ़ें : ‘मुनस्यारी हाउस’ इस तरह पहाड़ी उत्पादों का सबसे विश्वसनीय ब्रांड बना

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

4 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

7 days ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago

कथा दो नंदों की

उपकोशा की चतुराई, धैर्य और विवेक से भरी कथा के बाद अब कथा एक नए…

2 weeks ago