Featured

वीरू का वह यादगार छक्का

मशहूर क्रिकेट लेखक-सम्पादक जो हर्मन की एक किताब है – ‘क्रिकेटिंग ऑल सॉर्टस: द गुड. द बैड, द अग्ली एंड द डाउनराईट वीयर्ड’. किताब की भूमिका मशहूर क्रिकेटर/ कमेंटेटर डेविड लॉयड उर्फ़ बम्बल ने लिखी है.

इस दिलचस्प किताब का एक शुरुआती अध्याय छक्कों को लेकर है. अध्याय का शीर्षक है – ‘मेमोरेबल सिक्सेज़’.

छक्कों की बात हो और हमारे वीरेन्द्र सहवाग का ज़िक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता. सो इस चैप्टर की शुरुआत ही सहवाग से होती है.

एक वाकये को याद करते हुए लेखक बताते हैं:

“वीरेन्द्र सहवाग को थोड़ा बहुत नर्वस होने के लिए माफ़ किया जा सकता था क्योंकि वे तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से कुल पांच रनों की दूरी तक आ पहुंचे थे. उनके आदर्श यानी सचिन तेंदुलकर सामने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे.”

“लेकिन वीरू का दिमाग उस तरह काम नहीं करता जिस तरह हम आम लोग सोचा करते हैं.”

“साल 2014 में वीरेन्द्र सहवाग ने कहा था – ‘मैं 295 पर था. इसके पहले कि सक़लैन मुश्ताक गेंद करता मैं सचिन के पास गया और मैंने उससे कहा कि गेंद चाहे धीमी हो या तेज़, मैं बाहर निकल कर उस पर छक्का मारूंगा. जो होना होगा हो कर रहेगा. मुझे किसी भी बात की कतई परवाह नहीं है. अब मुझे छक्का मारना है बस!'”

“और वीरेन्द्र सहवाग ने वही किया. सक़लैन मुश्ताक के गेंद फेंकते ही उसने दो कदम आगे बढ़ा कर गेंद को कवर बाउंड्री के ऊपर उड़ा दिया. इस शॉट के साथ ही वीरू ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला तिहरा शतक बना दिया था. इस ट्रिपल सेंचुरी की ख़ास बात यह थी कि यह टेस्ट मैच इतिहास में सबसे तेज़ बनाई गयी ट्रिपल सेंचुरी थी. सहवाग ने अपने इस रेकॉर्ड को चार साल बाद फिर से तोड़ा था.”

भारतीय टीम के 2004 के पाकिस्तान दौरे में मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट में वीरेन्द्र सहवाग ने इस कारनामे को अंजाम दिया था. उन्होंने आउट होने से पहले कुल 309 रन बनाए और भारत ने यह मैच एक पारी और बावन रनों से जीत लिया.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago