हैडलाइन्स

मासी जैसी छोटी सी पहाड़ी जगह में मैराथन – पहाड़ से एक और अलख

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक के तल्ला गेवाड़ में एक छोटी सी बसासत है मासी. रामगंगा नदी के पूर्वी किनारे पर अवस्थित इस सुदूर स्थान पर कल यानी 20 अक्टूबर 2019 को एक प्रेरक घटनाक्रम घटा. Masi Marathon a Rare Feat

यहाँ के मूल निवासी डॉ. कपिल गौड़ यहीं के राजकीय अस्पताल में चिकित्सक हैं. उनका परिवार कुछ पीढ़ियों से यहीं रहता आया है. Masi Marathon a Rare Feat

आज जब दुनिया भर के देशों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, हमारे देश में भी युवाओं का इस तरफ रुझान बढ़ना शुरू हुआ है. हाल के वर्षों में हमारे देश के तमाम छोटे-बड़े शहरों में मैराथन दौड़ें आयोजित की जाने लगी हैं. गढ़वाल के पौड़ी जिले में हाल ही में हुई मैराथन इस बात का सुबूत है कि यह बढ़िया ट्रेंड धीरे-धीरे हमारे पहाड़ों में भी पसारने लगा गई. नैनीताल में तो यह मैराथन पिछले कुछ सालों से नियमित रूप से आयोजित की ही जा रही है.

इस बात का सुबूत है कि यह बढ़िया ट्रेंड धीरे-धीरे हमारे पहाड़ों में भी पसारने लगा गई. नैनीताल में तो यह मैराथन पिछले कुछ सालों से नियमित रूप से आयोजित की ही जा रही है.

नैनीताल समेत पूरे पहाड़ में इस मुहिम को स्थापित करने का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के धावक हरीश तिवारी की पहल पर संभव हुआ है. हरीश तिवारी ‘रन टू लिव’ नाम की एक संस्था चलाते हैं जिसमें उनके साथ युवा लोगों की एक पूरी टीम जुडी हुई है.

डॉ. कपिल गौड़ की दिली इच्छा थी कि मासी जैसी जगह में भी ऐसी गतिविधियाँ होनी चाहिए. इसके लिए आवश्यक साहस जुटा कर उन्होंने इस साल मैराथन दौड़ आयोजित करवाने की ठानी.

इस मुश्किल लगने वाले कार्य में उनकी मदद के लिए नैनीताल से हरीश तिवारी और ‘रन टू लिव’ की उनकी पूरी टीम ने मासी पहुँच कर अपने जज्बे का परिचय दिया.

चौखुटिया से 12 किलोमीटर पहले स्थित इस छोटी सी जगह पर मैराथन जैसे आयोजन की बात सोचना ही बहुत दिलेरी का काम था. लेकिन अपने बुलंद हौसले और अथक प्रयासों से डॉ. कपिल गौड़ इस काम को अंजाम दे सके.

इस मौके पर उत्तराखंड के दो गौरव – महान पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी ‘जंगली’ और एवरेस्ट विजेता शीतल राज जैसे सितारों की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिए.

पहाड़ में ऐसे आयोजनों से बहुत उम्मीद बंधती है. इस के लिए कपिल गौड़ को खूब सारी बधाई देना बनता है.

इस मौके पर हमारे फोटोग्राफर साथी अमित साह भी भागीदार बने. उन्होंने अपने कैमरे से इस आयोजन की कुछ शानदार तस्वीरें कैद कीं. देखिये.

पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी के साथ डॉ. कपिल गौड़
एवरेस्ट विजेता शीतल का संबोधन
दाएं ‘रन टू लिव’ के हरीश तिवारी
अमित साह, शीतल राज और हरीश तिवारी
जगत सिंह चौधरी ‘जंगली’ का सम्बोधन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago