Featured

आज मधुबाला का जन्मदिन है

आज मधुबाला का जन्मदिन है. दुनिया की सबसे खुबसूरत अदाकारा के 85 साल पूरे होने पर गूगल ने मधुबाला का डूडल बनाया था. गूगल ने Madhubala’s 86th Birthday टाइटल से डूडल बनाया. अपने डूडल (Google Doodle) पर मधुबाला की एक कलरफुल इमेज बनाकर डाली थी.

मधुबाला 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी थी. मधुबाला (Madhubala) के बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था. इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था.

अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मधुबाला ने 1942 में बसंत फिल्म से किया. इस समय मधुबाला की उम्र महज 9 साल थी. उस दौर की मशहूर अभिनेत्री देविका रानी की सलाह पर मुमताज जहां देहलवी ने अपना नाम मधुबाला रख लिया. मुमताज नाम से मधुबाला की आखिरी फिल्म नील कमल थी.

महज़ चौदह साल की उम्र में मधुबाला ने नील कमल फिल्म में राजकपूर के साथ काम किया. बांबे टॉकिज की फिल्म ‘महल में सफलता के बाद मधुबाला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मधुबाला (Madhubala) ने उस समय के सफल अभिनेता अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था.

एक बार फ्रेंक कापरा, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हिस्सा लेने के लिए बॉम्बे आए हुए थे. उन्होंने मधुबाला से मिलने की इच्छा जताई. एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उनके सौंदर्य को देखकर मंत्रमुग्ध हैं. जब उन्होंने एक मैगजीन के कवर पर मधुबाला को देखा तो हॉलिवुड की एक फिल्म में रोल देने की पेशकश रखी. यह पेशकश जब मधुबाला के पिता के सामने रखी गई तो उन्होंने खारिज कर दी.

36 साल की उम्र में मधुबाला (Madhubala) ने लगभग 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने ‘बसंत’, ‘फुलवारी’, ‘नील कमल’, ‘मधुबाला’, ‘बादल’, ‘गेटवे ऑफ इंडिया’, ‘जाली नोट’, ‘पराई आग’, ‘अमर प्रेम’, ‘महल’, ‘इम्तिहान’, ‘अपराधी’, ‘शराबी’ और ‘ज्वाला’ जैसी फिल्मों में अभिनय से दर्शकों को अपनी अदा का कायल कर दिया. Madhubala’s 86th Birthday

– काफल ट्री डेस्क

[वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री]

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 weeks ago