हैडलाइन्स

लता मंगेशकर ने जब बिना फ़ीस लिये गढ़वाली गीत गाया

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का निधन हो गया है. 92 वर्ष की लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. आठ दशक से भी अधिक समय से भारत की आवाज बनीं लता लता मंगेशकर ने 30 से ज्यादा भाषाओं के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. लता मंगेशकर द्वारा गाये एकमात्र गढ़वाली गीत की रचना का एक किस्सा पढ़िये:  
(Lata Mangeshkar Garhwali Song)

साल 1990 में एक गढ़वाली फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम था रैबार. पलायन पर ठोस संदेश देती इस फिल्म की सबसे ख़ास बात बनी फिल्म का एक गीत जिसे आवाज दी थी स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने. गीत के बोल थे मन भरमेगे…

रैबार फिल्म में गाये इस गीत की रिकार्डिंग लता मंगेशकर द्वारा 4 अक्टूबर 1988 के दिन की गयी थी. रिकार्डिंग खत्म होने के बाद जब लता मंगेशकर को निर्माता किशन पटेल ने एक चैक दिया तो उन्होंने इसे ख़ुद न लेकर बच्चों की एक संस्था को डोनेट करवा दिया. इस संबंध में अपने एक इंटरव्यू के दौरान संगीतकार कुंवर बावला ने बताया कि फीस कितनी थी इस बारे में तो हमें जानकारी नहीं लेकिन लता दी ने चैक ख़ुद न लेकर एक संस्था को डोनेट कर दिया.
(Lata Mangeshkar Garhwali Song)

लता मंगेशकर की आवाज में गाये गये इस गीत के बोल देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे और कुंवर सिंह रावत यानी कुंवर बावला ने इसे संगीत दिया. लता मंगेशकर की आवाज में रिकार्ड यह एकमात्र गढ़वाली गीत है. गीत के बोल बेहद सामान्य गढ़वाली में लिखे गये थे.

गीत की रिकार्डिग के दौरान रैबार की पूरी टीम उत्साहित थी रिकार्डिंग का दिन याद करते हुये टीम के सदस्य कहते हैं यह हमारे लिये एक उत्सव का दिन था. एक गायिका जिसे हम बरसों से रेडियो में सुनते आ रहे हैं आज हम उनके साथ गाना रिकार्ड कर रहे थे.
(Lata Mangeshkar Garhwali Song)

धुन पहाड़ की यूट्यूब चैनल की सीरीज गीत यात्रा के आधार पर.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

5 hours ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

5 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago