15 लाख लोगों ने बेरोजगार होकर चुकाई नोटबंदी की कीमत

रिज़र्व बैंक ने अपनी सालाना  रपट में बताया है कि नवम्बर 2016 में एक झटके की तरह लागू की गयी नोटबंदी के बाद 99% से अधिक अवैध घोषित कर दिए गए नोट वापस बैंकों में लौटा दिए गए.

इस आंकड़े से संकेत मिलाता है कि प्रधानमंत्री की डीमॉनीटाईजेशन स्कीम के कारण देश की जीडीपी को कम से कम 1% का नुकसान हुआ और कम से कम 15 लाख लोगों की नौकरियां चली गईं. इस योजना का मुख्य उद्देश्य अघोषित धन को सिरे के साफ़ करना था लेकिन रिज़र्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि ऐसा नहीं हुआ.

नवम्बर 2016 में देश के नागरिकों को सदमे की हालत में पहुंचाते हुए लाइव टीवी पर नोटबंदी की घोषणा हुई थी जिसके बाद लोगों को बैंकों में पुरानी के बदले नई करेंसी लेने के लिए कुछ हफ़्तों का समय मिला. लेकिन नए नोट आवश्यकता के अनुरूप रफ़्तार से नहीं छप सके और कई महीनों तक सारे देश में करेंसी की भीषण कमी रही और छोटी-छोटी रकम के लिए लोगों को घंटों बैंकों के आगे लाइन में लगाना पड़ा.

जब देश की विशाल अर्थव्यवस्था ऐसे कमज़ोर दौर में पहुँच रही थी मोदी ने देश की जनता से अपील की कि वह नोटबंदी के फायदों को पूरी तरह सामने आने के लिए कुछ समय का धैर्य रखे. नोटबंदी का एक और लक्ष्य था आतंकवादियों और अपराधियों के पैसे के स्रोतों को बंद करना.

रिज़र्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट बताती है कि या तो देश में उतना काला धन नहीं था जितने की उम्मीद की गयी थी या काले पैसे का हेरफेर करने वाले नोटबंदी से अधिक सफल रहे.

हालांकि देश में डिजिटल लेनदेन बढ़ा है लेकिन रिज़र्व बैंक ने बताया है कि पिछले साल में चालू बैंकनोटों के परिमाण में 37.7% की बढ़ोत्तरी हुई है.

लेखक और अर्थशास्त्री गुरचरण दस ने कहा है कि नोटबंदी से यह फायदा हुआ कि घरों में रखा गया लोगों का पैसा औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था का हिस्सा बन गया. उन्होंने आगे जोड़ा, “इसके बावजूद इसे लागू करने का तरीका सही नहीं था. लोगों ने इसकी बड़ी कीमत चुकाई और हमने करीब एक साल की आर्थिक तरक्की का नुकसान झेला. और भारत की रोजगार समस्या का समाधान करने के लिए आपको अगले बीस साल तक करीब 8% की दर से विकास करना होगा.”

(‘द गार्जियन’ की रपट के आधार पर)

 

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago