समाज

कुमाऊं के रास्ते कैलाश मानसरोवर जाने वाली सड़क तैयार, देश को समर्पित हुई

कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में एक है. भारत के लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा तीन जगहों से करते हैं. एक नेपाल, दूसरा सिक्किम और तीसरा उत्तराखंड से. तीनों ही रास्ते लम्बे और कठिन हैं.
(Inaugurataion of Link Road to Kailash Mansarovar Yatra)

उत्तराखंड से की जाने वाली यह यात्रा दिल्ली-पिथौरागढ़-तवाघाट-घट्टाबगड़-लिपुलेख से होते हुये कैलाश मानसरोवर तक की जाती है. वर्तमान में घट्टाबगड़ से लेकर लिपुलेख तक का सफ़र पैदल तय करना होता था. 80 किमी की इस दूरी को तय करने में करीब 5 दिन लगते थे.

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ट्वीटर पर यह जानकारी दी की लिपुलेख को जोड़ने वाली सड़क तैयार हो चुकी है. 80 किमी में 76 किमी तक की सड़क बना दी गयी है. भारत चीन सीमा से कैलाश तक की पैदल दूरी 5 किमी रह गयी है. जिसके बाद 93 किमी की बस से यात्रा और फिर 43 किमी परिक्रमा यात्रा बचती है.
(Inaugurataion of Link Road to Kailash Mansarovar Yatra)

2005 में इस सड़क के लिये 80.76 करोड़ रुपया आवंटित था जो 2018 तक 439.40 करोड़ हो गया. चीन की निगरानी में बनी यह सड़क भारत चीन बार्डर रोड द्वारा वित्त पोषित है. पिछले दो वर्षों में इस सड़क के पर सरकार की ओर से तेजी से काम किया गया है.

कुल मिलाकर इस सड़क के बनने से यह मार्ग यात्रा मार्ग भारतीयों के लिये कैलाश यात्रा के लिए सबसे सुगम मार्ग होगा. सड़क के बनने से इस क्षेत्र में मौजूद गाँवों में लोगों के लौटने की संभावना भी बड़ गयी है. इसके अलावा इस मार्ग पर पड़ने वाली व्यांस घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी तथा होमस्टे को प्रोत्साहन मिलेगा. उल्लेखनीय है कि घाटी के सुदूर नाबी गाँव में कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने वाले तीर्थालुओं को एक रात्री के लिए होमस्टे कराया जाता था.

सड़क बनने के बाद पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेंगे. जरूरत है कि सरकार इस ओर अपना विशेष ध्यान दे. स्थानीय निवासी व हमारे साथी कुंदन भंडारी द्वारा भेजी इस सड़क निर्माण की कुछ तस्वीरें देखिये :
(Inaugurataion of Link Road to Kailash Mansarovar Yatra)

कुंदन भंडारी

-काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago