Featured

हल्द्वानी के इतिहास के विस्मृत पन्ने 15

1930 तक हल्द्वानी अपनी छोटी सी बसासत के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आकार बस गए लोगों का केंद्र बन गया था. पहाड़ और मैदानी मूल के संगम इस शहर में हर त्यौहार बहुत तबियत से मनाया करता था. इस दौर में शहर का रामलीला मेला दूर-दूर तक मशहूर था. यहाँ की प्रेरणा पाकर रामचंद्र महोबिया, भीमदेव वशिष्ठ, होतीलाल उस्ताद, कन्हैया लाल चतुर्वेदी, ने एक रामलीला नाटक रच डाला. उस दौर में रासलीला, नौटंकी वाले भी यहाँ खूब आया करते थे. मनोरंजन के इन साधनों के अलावा कवि सम्मलेन, नाटक और संगीत की महफ़िलों के विभिन्न नज़ारे भी यहाँ होते थे.

कुमाऊँ की रामलीला में शास्त्रीय संगीत के साथ नौटंकी का भी प्रभाव भी है. तब मनोरंजन के साधन नौटंकी, रासलीला ही हुआ करते थे. हल्द्वानी पीपलटोला लछिमा, सरस्वती और न जाने कितनी कर्णप्रिय गाने-नाचने वाली कलाकारों के साथ शंकर लाल तबला बजाय करते थे. यहीं पर भगत जी का मंदिर था जिसे अब पिपलेश्वर मंदिर कहते हैं. संगीताचार्य चंद्रशेखर पन्त ने भी यहाँ कुछ समय गायन किया. उनका गायन सुनने के लिए नक्काशीदार छज्जों से तवायफें झाँका करती थीं. उस समय बिजली की व्यवस्था नहीं थी. लैंप, लालटेन व पेट्रोमैक्स की रोशनी में महफिलें सजती थीं. तब एक पैसे में शुद्ध देशी घी में बनीं आठ जलेबियां आ जाती थीं. उस दौर में भी संगीत के ऐसे दीवाने थे जो पीपलटोला में अपना सब कुछ लुटा चुके थे. सितार, वायलिन, तबला, गायन सीखने की कई लोगों ने कोशिश की लेकिन लुट जाने के बाद भी नहीं सीख सके.

( जारी )

स्व. आनंद बल्लभ उप्रेती की पुस्तक हल्द्वानी- स्मृतियों के झरोखे से के आधार पर

पिछली किश्त का लिंक

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago