कथा

न्यौली चिड़िया से जुड़ी कुमाऊनी लोककथा

पहाड़ की बाखलियों के आस-पास इन दिनों न्यौली चिड़िया का बोलना खूब सुनाई देना शुरु हो गया. उदासी, करुणा और विरह जैसे शब्दों का पर्याय है न्यौली की आवाज. न्यौली, अक्सर अकेले चलने वाली एक ऐसी चिड़िया जिसके बोल पहाड़ की हर औरत के लिये दुनिया का सबसे मधुर संगीत है.
(Himalayan Barbet Nyauli Folk Story)

न्यौली के बारे में पहाड़ों में कुछ तरह कहा गया जाता है- न्यौली बासो बारमास, कफू बासो जेठ… लोक में न्यौली के विषय में कहा जाता है वह अपने बोल में- को हू, को हू, यानी कौन है, कौन है पूछती है.

कहते हैं कि पहाड़ के किसी गांव में दो भाई-बहिन हुआ करते थे. दोनों के बीच खूब प्रेम था. फिर एक दिन बहिन की शादी हो गयी. दुर्गुण के समय बहिन के साथ उसके ससुराल में जाने को भाई खूब रोने लगा तब उसकी मां ने कहा- अभी तो साल में खूब तीज त्यौहार आयेंगे. तेरी दीदी गले में चरेऊ पहने और मांग में सिंदूर लगाये हमारे घर आयेगी.

पहला त्यौहार आया पर दीदी न आई, मां ने अपने बेटे को किसी तरह समझा दिया. दूसरा त्यौहार आया दीदी न आई मां ने भाई को फिर किसी तरह समझा दिया. पर जब तीसरे त्यौहार पर भी दीदी न आई तो भाई को संभालना मां के बस में भी न रहा. अगले ही दिन अपना झोला-झिमटा उठाकर भाई निकल पड़ा बहिन के ससुराल.
(Himalayan Barbet Nyauli Folk Story)

ओहो, बेचारा भाई. गांव-गांव होता हुआ पहुंच गया के घने जंगल में. रात अंधेरी हो गयी और बेचारा रास्ता भटक गया. महीनों-महीनों गांव-गांव, जंगल-जंगल भटकने के बाद किसी जंगल में मृत पाया गया. तभी से भाई न्यौलीली चिड़ियाँ के रूप में पहाड़ के घने जंगलों में बसता है और चैत बिशाख के महीने गाँवों के आस-पास की बाखलियों के पास आता है. जंगल में या गांव के आस-पास जब भी वह चरेऊ पहने और मांग में सिंदूर लगाये किसी महिला को देखता है पूछता है-  को हू, को हू… कौन हो तुम कौन हो.
(Himalayan Barbet Nyauli Folk Story)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

दुनिया की सबसे प्रभावशाली चीज : कुमाऊनी लोककथा

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago