पहाड़ियों के घर पकवानों की सुंगध से सराबोर रहेंगे आज

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

त्यार ही तो वह बीज है जो नई पीढ़ी को पहाड़ से जोड़कर रखता है. अपने गांव और घर से दूर रहने वाले पहाड़ी के भीतर अगर कहीं पहाड़ मौजूद है तो उसका एक मजबूत कारण उसके अपने त्यार ही तो हैं. दूर देश-परदेश में रसोई के भीतर से निकली अपने पारम्परिक पकवानों की सुगंध भीतर कैसा सुकून देती है इसे घर से दूर रहने वाला पहाड़ी ही जान सकता है. पकवानों की यह सुगंध ही तो है जो भीतर पहाड़ को पालती पोसती है फिर पहाड़ के जटिल जीवन ने ही तो हमें उत्सवों में खुशियां ढूंढ लेना सिखाया है.
(Ghee Tyaar 2023)

आज मसांत है यानी महीने का आखिरी दिन. आज के शाम पहाड़ियों के घर पकवानों की सुगंध से सरोबार रहेंगे. पूड़ी, उड़द की दाल की पूरी व रोटी, बड़ा, पुए, मूला-लौकी-पिनालू के गाबों की सब्जी, ककड़ी का रायता थाली में परोसे जायेंगे. कल सुबह बनेगी गाड़ी खीर और उस पर डलेगा ताज़ा घी. कल का दिन कहलाता है घी त्यार.

जैसा की पहाड़ियों के हर त्यौहार से जुड़ा एक वैज्ञानिक पहलू जरुर होता है उसी तरह घी त्यार का भी अपना एक वैज्ञानिक पहलू है. दरसल यह मौसम बदलने का समय है. अब बारिश कम होना शुरू होता है.

बारिश के मौसम को स्थानीय बोली में चौमास कहा जाता है तो अब चौमास के खत्म होने का समय है. अब मौसम पहले के मुकाबले बेहतर होगा. धूप निकलने से बारिश के मौसम की लसड़-पसड़ भी अब कम होगी. संभवतः पहाड़ के पुरखों ने अगले मौसम की मेहनत के लिये कमर कसने को ही इस दिन को चुना हो.
(Ghee Tyaar 2023)

बाकी असल पहाड़ी तो यह जानते ही हैं कि घी त्यार के दिन घी न खाने क्या होता है.     

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago