Featured

पहाड़ियों की मेहनत के प्रतीक घास के लूटे

बरसात के बाद मौसम में पहाड़ हरी लम्बी घास से लद जाते हैं. इस घास का प्रयोग यहां के लोग अपने जानवरों को खिलाने के लिये करते हैं. इन दिनों हरे पहाड़ों के बीच लाल-पीली रंगीन साड़ियों में पहाड़ की महिलायें जंगलों में घास काटती खूब नज़र आती हैं.

घास से भरे पूरे पहाड़ को एक ही महीने में तो जानवरों को खिलाया नहीं जा सकता इसलिये पहाड़ में लोग इस घास को इक्कट्ठा कर लेते हैं और बनाते हैं घास का लूटा.

घास के लूटे आप उत्तराखंड के गांवों में लगभग हर घर में देख सकते हैं. आश्विन और कार्तिक के महीनों में पहाड़ों में हुई घास को यहां के लोग सूखा कर रखते हैं और सर्दियों में और ऐसे मौसम जब खेती का काम अधिक होता तब अपने जानवरों को खिलाते हैं.

पहाड़ में इन घास के लूटों का अत्यंत महत्त्व है क्योंकि सर्दियों में यहां महीना ऐसा गुजरता है जब आप घर से बाहर भी नहीं निकल सकते ऐसे में पहाड़ के लोग न केवल अपने लिये बल्कि अपने जानवरों के लिये भी चारे का इंतजाम रखते हैं.

घास के लूटे बनाने के लिये सूखी घास का प्रयोग किया जाता है. घास के लूटे में सबसे छोटी ईकाई घास का एक पुला है. इकठ्ठा किये घास के एक गठ्ठर को एक पुला कहा जाता है. पहाड़ों में महिलायें पीठ में घास के बड़े-बड़े गठ्ठर लेकर जाती हुई अक्सर देखी जाती हैं पीठ में लगे घास के एक गठ्ठर को एक भारी कहा जाता है.

अगर घास छोटी होती है तो एक भारी में पंद्रह से अठारह पुले होते हैं और अगर घास लम्बी होती है तो एक भारी में दस से बारह पुले होते हैं.

घास के एक लूटे में दस से अधिक भारी लगती हैं. लूटा बनाने के लिये सबसे पहले एक लकड़ी को जमीन में गाड़ा जाता है और उसके बाद यदि जमीन में नमी हो या दीमक लगने का खतरा हो तो सबसे नीचे पेड़ की छोटी टहनी या पत्ते बिछाये जाते हैं उसके ऊपर घास के पुले लगाये जाते हैं.

बीच में जमीन धसी लकड़ी के चारों और गोलाई में घास के पुले एक-एक के ऊपर एक बिछाये जाते हैं जिनकी संख्या ऊंचाई के साथ कम होती जाती है. पहाड़ के गांवों में बने घास के यह लूटे उनकी मेहनत के प्रतीक हैं.

उत्तराखंड के गावों में बने लूटों की तस्वीरें देखिये :

फोटो; सुधीर कुमार
फोटो: सुधीर कुमार
फोटो; सुधीर कुमार
फोटो; सुधीर कुमार

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago