कला साहित्य

लोक कथा : श्राद्ध की बिल्ली

किसी जमाने की बात है. एक गांव में सास-बहू रहा करते थे. जैसा की पहाड़ों के हर घर में होता है कि लोग पालतू जानवर रखा करते हैं. सास-बहू ने भी एक बिल्ली पाल रखी थी. वह बिल्ली हमेशा कभी सास तो कभी बहू के पीछे लगी रहती. जब कोई खाना पकाता तो बिल्ली चूल्हे के किनारे ही बैठी रहती. अब कुत्ते-बिल्ली को बहुत ज्यादा समझ तो होती नहीं है, सो बिल्ली अक्सर खाने के बर्तनों में मुंह मार दिया करती थी. (Folktale Shraddh ki Billi)

श्राद्ध के दिनों में कुछ यूँ होता कि बिल्ली खाने को झूठा न कर दे इसलिए सास एक रिंगाल की बड़ी टोकरी से चूल्हे किनारे बैठी बिल्ली को ढँक दिया करती. बिल्ली को टोकरी के नीचे छिपाने के बाद सास चूल्हे-चौके के कामों को निपटाया करती. बहू जब से इस घर में आई थी सास को उसने ऐसा करते हुए ही देखा.

कई बरस बीत गए. सास अब बहुत बूढ़ी और असक्त हो चली थी और बहु सयानी. फिर सास का आख़िरी बखत भी आया. कुछेक दिन तबियत खराब होने के बाद सास ने बिस्तर पकड़ लिया. दो-चार दिन चारपाई पर लेते रहने के बाद उसने प्राण त्याग दिए.

इसे भी पढ़ें : लोक कथा : चतुर बहू

सास को मरे हुए साल भर हुआ और उसके श्राद्ध का बखत आ गया. अब घर में कोई पालतू बिल्ली नहीं थी. सो, बहू गाँव में ही पड़ोस के एक घर में गयी जहां पालतू बिल्ली थी. वहां जाकर उसने कहा— हमारे घर में आज मेरी सास का श्राद्ध है तो क्या आप मुझे थोड़ी देर के लिए अपनी बिल्ली दे सकते हैं? श्राद्ध कर्म मिपट जाने के बाद मैं उसे सकुशल आपके पास लौटा जाऊँगी. हर साल ससुर जी के श्राद्ध के दिन सास सुबह ही बिल्ली को टोकरी से ढँक दिया करती थी और उसके बाद श्राद्ध के पकवान बनाया करती थी. अब मेरे पास टोकरी तो है लेकिन बिल्ली अब रही नहीं. आप बिल्ली दे देंगे तो मैं उसे टोकरी से ढंककर तब और काम निपटा लेती. (Folktale Shraddh ki Billi)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago