Featured

जाते साल की गुल्लक से हम ने निकाले हैं कुछ खनकते सिक्के आते साल के लिए

इस साल मार्च में ‘रमोलिया हाउस की शुरुआत ‘कलर्स ऑफ होप’ चित्रकला प्रदर्शनी से हुई थी. इस प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के 10 युवा फाइन आर्टिस्टों की कला को प्रस्तुत किया गया था. प्रदर्शनी की लोकप्रियता को देखते हुए ‘कलर्स ऑफ होप सीजन-2’ का आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2023 को ‘रमोलिया हाउस’ में किया गया. (Colours of Hope Season 2.1)

कलर्स ऑफ होप सीजन-2 के युवा कलाकार

इस के बाद शुरू हुई ‘कलर्स ऑफ होप सीजन-2’ को रमोलिया हाउस से बाहर ले जाने की कोशिशें. विचार यह था कि दूर-दूर से इकठ्ठा की गयी पेंटिंग्स को क्यों न रमोलिया हाउस से बाहर भी ले जाया जाए. हमेशा मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाये रहने वाले दीक्षांत स्कूल के प्रबंधक समित टिक्कू से बात की तो उन्होंने हमेशा की तरह मौका बना दिया. समित की मदद से अब रमोलिया हाउस का हाथ थाम लिया हल्द्वानी शहर को ‘विंटेज हाई स्ट्रीट’ दे कर स्कॉटलैंड की फील देने वाले दीपक बल्यूटिया ने. भला कौन नहीं जानता दीपक हल्द्वानी के बेहतरीन स्कूलों में से एक के संचालक भी हैं ही.

इस तरह मौका बना इन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की पेंटिंग्स को शहर में मार्के की जगह पर प्रदर्शित करने का. ‘विंटेज हाई स्ट्रीट’ के कैनवास पर साल 2023 को विदा देने के लिए उकेर दी गयीं एक दर्जन कलाकारों की लाजवाब कलाकारियाँ. 29 तारीख़ की दोपहर तय हुआ कि ‘विंटेज हाई स्ट्रीट’ इन कलाकारों का मेजबान बनेगा, तो समय था बहुत कम. इसके बावजूद तमाम कोशिशें शुरू कर दी गयीं.

30 तारीख़ को थोड़ा देर से ही सही ‘विंटेज हाई स्ट्रीट’ में रंग बिखर गए. ये संभव न होता अगर रक्षित वर्मा, नरेन्द्र कार्की इस आयोजन को अपना मान कर न जुट जाते. दिव्या जोशी और पारुल बिष्ट ने न सिर्फ कुछ नए आर्ट-क्राफ्ट तैयार किए बल्कि मौजूद पेंटिंग्स को सुरक्षित इधर-उधर करना भी आसान बनाया. भावना जोशी ने तो सीज़न-2 का संयोजन किया ही था, इसके अगले संस्करण के लिए भी अपना क़ीमती वक़्त दिया.

इस तरह आज ‘कलर्स ऑफ होप सीजन-2.1’ का सफल आयोजन हुआ. पहले दिन सिर्फ़ सेल्फियाँ खिंची, रील्स बनीं. आज शाम थोड़ा पेंटिंग्स को दर्शकों ने अपना घर सजाने लायक भी समझा. ख़ास तौर से दीपक बल्यूटिया और गीतिका बल्यूटिया के साथ उनके होनहार तक्ष बल्यूटिया ने न सिर्फ़ कलाकारों का हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें काम के रूप में कुछ चुनौतियाँ भी दी.

‘कलर्स ऑफ होप सीजन-2.1’ के सभी कलाकारों को बधाई! अपर्णा पनेरू, भावना जोशी, बिलाल सैफ़ी, दिव्या जोशी, पारुल बिष्ट, पूजा पडियार, पूर्णिमा रौतेला, प्रकाश बिष्ट, प्रियंका आगरकोटी, ऋतुराज खड़ायत और शिवांगी राघव के रंग आज ‘विंटेज हाई स्ट्रीट’ के कैनवास पर बिखर कर हल्द्वानी के कई स्मार्टफ़ोनों को अपनी बूंदों से गीला कर गए. पेश है ‘कलर्स ऑफ होप सीजन-2.1 की कुछ तस्वीरें.

-सुधीर कुमार

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • काफल ट्री फाउंडेशन के मार्गदर्शन पर रमोलिया हाउस में कलर्स ऑफ़ होप सीजन 2,1 को देखने और समझने का अवसर मिला। युवा चित्रकारों द्वारा जो फाइन मास्टर आर्ट के स्टूडेंट है पैंटींग्ज के क्षेत्र में जो प्रयास के लिए वह नितात काबिले तारीफ है ओरश्ल्द्वानी शहर का सौभाग्य है की रंमौलिया हाउस इस प्रकार के सफलतम आयोजन कर रहा है।।
    मेरी शुभकामनाएं

Recent Posts

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

1 day ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

1 day ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

4 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

4 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago