Featured

बुरांश, प्योंली और बिच्छू घास से बने रंगों संग अबके बरस की होली

हरेला सोसायटी नाम से काफल ट्री के पाठक परिचित हैं. पिछले पांच छः सालों में पिथौरागढ़ जिले को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने वाली हरेला सोसायटी तीन-एक वर्षों से जिले में होली के दौरान  नेच्यूरल कलर भी बनाती है. (Fagun Organic Holi Colors)

हरेला द्वारा इन नेच्यूरल रंगों का निर्माण स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर किया जाता है और अब तक इसे स्थानीय बाजार में ही उपलब्ध भी कराया जाता रहा था. फागुन नाम से पिथौरागढ़ बाजार में उपलब्ध इन रंगों को पिछले सालों में हाथों हाथ लिया है.

इन रंगों का निर्माण स्थानीय पहाड़ी फूलों और वनस्पति के द्वारा ही किया जाता है. इसके लिए हरेला सोसायटी की टीम आस-पास के जंगलों में जाती है और वहां से लाये गये फूलों द्वारा रंगों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर किया जाता है.

पिछले वर्षों की तरह टीम हरेला इस वर्ष भी बुरांश, प्योंली, बिच्छू घास, पाल, हल्दी आदि से नेच्यूरल रंग बना रही है. हरेला के संयोजक मनु डफाली के अनुसार पिथौरागढ़ में नेच्यूरल कलर की मांग पिछले कुछ सालों में तो बड़ी है लेकिन साथ में हमें जिले के बाहर से भी लगातार रंगों के लिए आर्डर आ रहे थे. इस वर्ष हम पिथौरागढ़ जिले के बाहर भी रंगों को डिलीवर कर रहे हैं. (Fagun Organic Holi Colors )

फागुन नाम से बाजार में उपलब्ध इस उत्पाद के ऑनलाइन आर्डर भी लिये जाने लगे हैं. इस उत्पाद को हरेला सोसायटी के फेसबुक पेज पर मैसेज कर आर्डर किया जा सकता है. नीचे दिए लिंक से वाट्सएप्प द्वारा भी फागुन के रंग मंगाये जा सकते हैं :

फाल्गुन रंग ऑर्डर करने के लिये यहां मैसेज किया जा सकता है : फागुन

पिछले वर्षों की कुछ तस्वीरें :

बुरांश से बना रंग

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago