समाज

सोमेश्वर घाटी में दूतिया के च्यूड़े कूटने की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

पहाड़ में जीवन जीने का पर्याय है हाड़-तोड़ मेहनत. हाड़-तोड़ मेहनत पहाड़ के लोगों का आभूषण है जिसे यहां के लोक और परम्पराओं में बड़े सहज रूप से देखा जा सकता है. पहाड़ के रहवासियों के जीवन में यह हाड़-तोड़ मेहनत इतनी सहजता से घुली-मिली है कि दूर से देखने पर लगता है उनके लिये यह उनके लिये एक खेल है. (Dutiya Photos of Someshwar Valley)

बीते दिन पहाड़ में दूतिया त्यार मनाया गया. इस दिन कुमाऊं में च्यूड़े सिर में चढ़ाए जाते हैं. सवेरे पूजा इत्यादि के बाद घर की सबसे सयानी महिला च्यूड़ों को सबसे पहले द्याप्तों को चढ़ाती हैं और उसके बाद परिवार के हर सदस्य के सिर में. (Dutiya Photos of Someshwar Valley)

च्यूड़ा बनाने के लिये कच्चे धान को पहले तीन-चार दिन पानी में भिगो कर रखते हैं. फिर इसे भूनते हैं और साथ में ही इसे कूटते हैं. जब दो औरतें बारी-बारी से एक साथ ओखल में धान कूटती हैं तो इसे दोरसारी कहते हैं.

अब इस बेहद सामान्य सी लगने वाली प्रक्रिया में कितना श्रम लगता है उसे केवल वही जान सकता है जो पहाड़ में रहता है. वर्तमान में पहाड़ में इस श्रम का पूरा बोझ महिलाओं ने उठाया है. पहाड़ों में रहने वाली महिलायें ही हैं जिनने आज पहाड़ को जिन्दा रखा है.

सोमेश्वर घाटी विश्व की सबसे सुंदर घाटियों में से एक है. इसी घाटी में एक गांव है लखनाड़ी. आज देखिये सोमेश्वर घाटी के बेहद उपजाऊ मल्ली लखनाड़ी गांव में इस बरस दूतिया के च्यूड़े कूटती महिलाओं की तस्वीरें. उल्लेखनीय है कि इस गाँव का नाम लखनाड़ी इसलिए पड़ा माना जाता है कि यहाँ की उर्वर भूमि में एक फसल में एक लाख नाली (वजन नापने की इकाई) अनाज उगा करता था.

फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
गाँव में द्याप्ता का थान
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत
फोटो : नंदन सिंह रावत

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

अपनी बड़ी बहन के साथ नंदन सिंह रावत

सभी तस्वीरें अल्मोड़ा में रहने वाले हमारे साथी नन्दन सिंह रावत ने ली हैं. ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और खेलों में विशेष दिलचस्पी रखने वाले नंदन सिंह रावत वर्तमान में उत्तराखंड सरकार के बिजली महकमे से सम्बद्ध हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago