Featured

चने के डुबके बढ़ाते हैं इम्यूनिटी

डुबके पर्वतीय खानपान का अभिन्न अंग है. आमतौर पर डुबके भट्ट के बनाए जाते हैं. चूंकि भट्ट गरम होता है, इसलिए गर्मियों के दिनों में चने के डुबके बेहद स्वादिष्ट और लोकप्रिय हैं.
(Dubke Uttarakhandi Kumaoni Garhwali Food)

बनाने की विधि

5 वयस्क व्यक्तियों हेतु 150 ग्राम अथवा चार से पांच मुट्ठी साबुत चने को हल्के गर्म पानी में 2 से 3 घंटे पहले भिगो लें.

इन भीगे हुए चने को मिक्सी में पीस लें. यहां पिसते वक्त 1 इंच अदरक, 4 हरी मिर्च, 4 लॉन्ग और एक छोटा चम्मच जीरा आधा इंच गंदरायणी भी चने के साथ पीस लें. अब डुबके हेतु आपकी चने की पिट्ठी तैयार है.

अब 4 से 5 लीटर क्षमता की लोहे की कड्हाई को मध्य आंच में चूल्हे में रखें, सरसों का तेल अथवा घी अपने स्वाद अनुसार गरम कर लें, गरम घी में पहले हींग और जीरा का तड़का दें फिर फिर एक मध्यम चम्मच धनिया पाउडर एक चौथाई चम्मच हल्दी भी मसाले के रूप में भुने जब मसाला तैयार हो जाए तो 1 लीटर गरम पानी अथवा पानी इस तैंयार मसाले में डालें (पण-भुट) करें.
(Dubke Uttarakhandi Kumaoni Garhwali Food)

पानी को पहले तेज फिर मध्य आंच में उबाले. उबले हुए पानी में पहले से तैयार पीट्ठी को करछी के सहारे चलाते हुए अच्छे से मिला लें, तांकि गांठ न पड़े. यहां मध्यम आंच में लगभग 35 से 40 मिनट पकाते हुए अपने स्वाद के अनुसार नमक मिलालें फिर नमक के साथ 10 से 15 मिनट पकाएं अब डुबके गहरे काले रंग के हो गए हैं.

(3) तड़का इन तैयार डुबके में एक चम्मच घी को गर्म कर हींग, जीरे और जम्बू/फरण का तड़का लगाएं फिर कड़ाई को उतार लें और हरे धनिए से सजाएं. लाल चावल अथवा चावल के भात के साथ धनिया अथवा पुदीने की चटनी के साथ परोसें. यहां आपको स्वाद की दिव्यता प्राप्त होगी.

चने के डुब्कों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और लौह तत्व प्राप्त होता है. जो इम्यूनिटी बढ़ाता है.

बनाने की विधि : ममता साह
(Dubke Uttarakhandi Kumaoni Garhwali Food)

प्रमोद साह

हल्द्वानी में रहने वाले प्रमोद साह वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं. एक सजग और प्रखर वक्ता और लेखक के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता पाई है. वे काफल ट्री के नियमित सहयोगी.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन्यजीव संघर्ष, पर्यावरण और समाज का मिश्रित सवाल

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago