समाज

दंडेश्वर महादेव मंदिर अल्मोड़ा

उत्तराखंड का एक नाम देवभूमि भी है. अगर हम प्राचीन काल की कथाओं में देखें तो शायद ही कोई कथा हो जिसके तार यहां से नहीं जुड़ते हैं. ऐसा ही एक मंदिर है जागेश्वर का जिसे दंडेश्वरमहादेव के नाम से अधिक जानते हैं.

यह जगह अल्मोड़ा से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, मंदिर परिसर के चारों तरफ देवदार के घने जंगल हैं, मंदिर में बैठे हुए आप यहां की सुंगधित मनोहर छटा का आनंद ले सकते हैं. यहां पर एक छोटी सी किताब की दुकान है जहां पर क्षेत्रीय जानकारी से जुड़ी किताबें मिल जाती हैं.

इसे उत्तराखंड का पांचवाँ धाम भी कहते हैं यहां पर कुल मिलाकर 124 मंदिरों का समूह हैं. दंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक मुख्य मंदिर और चौदह अधीनस्थ मंदिर है, ज्यादातर मंदिरों में शिवलिंग और कुछ में चतुर्मखलिंग स्थापित है.

इस मंदिर से एक दंतकथा इस प्रकार जुड़ी है कि प्राचीन समय में कभी शिवजी यहां तपस्या करने आये थे. ऋषियों की पत्नियों शिव के नीले स्वरूप पर मोहित हो गयी, यह बात ऋषि गणों को रास नहीं आयी और द्वेष स्वरूप उन्होंने शिवजी को शिला होने का श्राप दे डाला. तब से यह जगह तीर्थ स्थल हो गई है. इसी तीर्थत्व के कारण श्रावण मास में यहां पूरे महीने उत्सव मनाया जाता है, इसमें शामिल होने के लिए लोगों का समूह आसपास ही नहीं वरन दूर-दूर से आता है.

यहां पर लोगों का आने का एक मुख्य कारण तो पर्यटन ही है ऐसी अलौकिक सुंरदता हर जगह कहाँ, परंतु तीर्थत्व के कारण यहां कर्मकाण्ड और पार्थिव पूजन हवनादि पुजारियों की आजीविका के स्रोत बने हुये हैं।हरिद्वार के मुकाबले यहां आना आस-पास के लोगों के लिए सरल और सस्ता है. और इसकी धार्मिक मान्यता और तीर्थों से कम भी नहीं है. विदेशी पर्यटकों का भी यहां हुजूम बना ही रहता है वे कहां कम प्रकृति प्रेमी हैं.

यहां पर दो मंदिर विशेष है, पहला शिव का और दूसरा शिव रूप में महामृत्युञ्जय का. इतिहासकारों के अनुसार इसे कत्यूरी राजाओं ने 8वीं से 10वीं सदी में बनाया था. स्थानीय निवासियों के अनुसार इसे पांडवों ने अपने बनवास के समय शिवजी की आराधना के लिए बनाया था. बहरहाल सच जो भी हो, बनाया जिसने भी हो, बनाया अद्वितीय है.

फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे
फोटो : अशोक पांडे

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

हल्द्वानी के रहने वाले नरेन्द्र कार्की हाल-फिलहाल दिल्ली में रहते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

7 days ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

7 days ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

7 days ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

7 days ago