आज मदहोश हुआ जाए रे, मेरा मन, मेरा मन, मेरा मन
बिना ही बात मुस्कुराए रे मेरा मन मेरा मन मेरा मन
ओ री कली, सजा तू डोली
ओ री लहर, पहना तू पायल
ओ री नदी, दिखा तू दर्पण
ओ री किरण ओढ़ा तू आँचल
इक जोगन है बनी आज दुल्हन
आओ उड़ जाएँ कहीं बनके पवन..
रोम रोम बहे सुर धारा
अंग अंग बजे शहनाई
जीवन सारा मिला एक पल में
जाने कैसी घड़ी ए आई
छू लिया आज मैंने सारा गगन
नाचे मन आज मोरा छूम छनन
आज मदहोश…
-नीरज
इस गीत में नवविवाहिता के मन का उल्लास देखा जा सकता है. पहाड़ी ढलान पर हिरनी सी छलांग लगाती हुई वह बेहद खुश नजर आती है. वह कुदरत से बातें करती है. कलियों से, किरणों से, लहरों से मन के भाव साझा करती है. उन्हें अपना श्रृंगार करने का न्यौता देती है. मन इतना हल्का, कि उसका उड़ जाने को जी चाहता है.
गीत दाम्पत्य प्रेम से ओतप्रोत है. दोनों बलखाती पहाडी नदी के निर्मल जल से अठखेलियाँ करते हैं, हरे-भरे दरख्तों की ओट में बैठते हैं. पीछे हरे-भरे पेड़ और ऊपर नीला-नीला आसमान.
इसी गीत में एक सैन्य परिवार की झाँकी दिखाई देती है. गीत के आखिरी अंतरे में माँ बनने का जो सुखद भाव है, उसे वह गहराई से महसूस करती है. भावी संतान के बारे मे सोचती है. नए मेहमान के लिए कुछ बुनती हुई मुग्ध सी नजर आती है.
नीरज के बोलों और एसडी बर्मन की धुन के बारे में तो कहना ही क्या.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…
भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…
उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…