हैडलाइन्स

रिटायरमेंट की रकम के लिए बच्चों ने पिता को मार डाला

तीन माह पहले आईटीबीपी से रिटायर हुए सुंदर लाल ने कभी सपने में भी सोचा होगा कि उसकी अपनी बेटियां और बेटा उसे मौत के घाट उतार देंगे. खबर अल्मोड़ा जिले से आ रही है जहां दो बेटियों और एक बेटे ने एक अन्य के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या का कारण रिटायरमेंट की रकम बताई जा रही है.
(Children Killed Father Almora)

घटना लमगड़ा थाना क्षेत्र से 30 किमी दूर स्थित गांव भागादेवली की है. भागादेवली के रहने वाले सुंदर लाल करीब तीन माह पहले आईटीबीपी से रिटायर हुए थे. नौ वर्ष पूर्व जब पीलिया बिगड़ने से उनकी पत्नी की मृत्यु हुई तब से वह अपने तीनों बच्चों की देखभाल कर रहे थे. सुंदर लाल ने अपने बच्चों को देहरादून में रखा और उनकी शिक्षा के लिए जो कुछ हो सका वह किया. उनकी बड़ी बेटी को पीएचडी कर चुकी है और बेटा एमकॉम. हत्या के आरोप में बड़ी बेटी का दिल्ली का रहने वाला प्रेमी और सुंदर लाल की एक नाबालिग बेटी भी शामिल है.

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रस्सी से सुंदर लाल के हाथ बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा और दराती व डंडे से हमला किया. बीते वृहस्पति वार को चारों आरोपी गांव पहुंचे जिसके एक दिन बाद चारों आरोपियों का सुंदर लाल से विवाद हुआ. मृतक के भाई और परिवार द्वारा दखल दिये जाने पर आरोपियों ने उनके परिवार को पीटकर वहां से भगा दिया.

घर से लगातार आ रही चीख -पुकार ने मृतक के भाई को आंशकित किया और उसने अन्य ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी. ग्रामीणों ने जब अनहोनी की आशंका में घर का दरवाजा तोड़ा तो सभी दंग रह गए. भीतर सुंदर लाल का शव पड़ा था.
(Children Killed Father Almora)

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पूछताछ पर हत्या के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र व पुत्रियो द्वारा बताया गया कि हमारे पिताजी पैरा मिलिट्री फोर्स से रिटायर आकर हमारे चाचा के परिवार के साथ गांव भांगादेवली, लमगड़ा में रह रहे थे, हम लोग देहरादून में पढाई करते है, उनके पिता उनको पढाई व रहने खाने का कोई पैसा नही दे रहे थे. जिस कारण डिम्पल द्वारा अपने दोस्त हर्षवर्द्धन को दिल्ली से बुलाया और उक्त चारों ने योजना बनाकर दिनांक 29.12.2023 को अपने पिता सुन्दर लाल की घर में हाथ बांधकर हत्या कर दी.

अब तक प्राप्त ख़बर के अनुसार तीन आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा गया और नाबालिग बेटी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया. हत्या का मुख्य कारण सुंदर लाल की रिटायरमेंट की रकम बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लम्बे अरसे से बच्चों को देहरादून में पढ़ा-लिखा रहे सुंदर लाल के पास रिटायरमेंट के बाद मिली कोई खास रकम नहीं थी.
(Children Killed Father Almora)

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • पहाड़ भी अब शहरी बीमारियों का निशाना बन रहे हैं ।

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

1 week ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago