Featured

कत्यूरी व चन्द शासकों की कुल देवी चम्पावती

कुमाऊँ के पूर्वी क्षेत्र के जिले चम्पावत में पूजी जाने वाली देवी है, चम्पवाती देवी. वे चम्पावत के आम जन के साथ ही कत्यूरी व चन्द शासकों की कुलदेवी भी हैं. इनका पूजास्थल चन्द शासकों द्वारा स्थापित बालेश्वर मंदिर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में है. इस मंदिर में देवी की प्रतिमा का मुंह पूर्व की ओर है. झागुला पहने देवी के हाथों में कटार व त्रिशूल है. देवी की प्रतिमा के पास ही उनका वाहन सिंह भी है.

कहा जाता है कि कभी चम्पावत के शाह लोग अपनी कुलदेवी के रूप में स्वयं इन्हें पूजा करते थे. फिलहाल देवी की पूजा-अर्चना का काम बालेश्वर मंदिर के पुजारी द्वारा ही संपन्न किया जाता है.

नन्दाष्टमी के दिन होने वाली पूजा में देवी को कुमाऊनी वेशभूषा, घाघरा-पिछौड़ा व आभूषणों, से अलंकृत किया जाता है. इस मौके पर देवी को सुहाग की सामग्री भी अर्पित की जाती है. बताया जाता है कि कभी इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद देवी को डोले पर बिठाकर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा भी निकाली जाती थी. यह शोभायात्रा नागनाथ मंदिर तक पहुंचती थी और पुनः देवी मंदिर पर आकर ही संपन्न हुआ करती थी. वक़्त बीतने के साथ अब यह परंपरा समाप्त हो चुकी है.

इष्टदेवी के रूप में चम्पावती देवी की मान्यता चम्पावत के अलावा काली नदी के तटवर्ती नेपाली क्षेत्रों में भी है. इस सम्बन्ध में मान्यता है कि चम्पावती मूलतः विदिशा के राजा नागराजा की बेटी थी. जिसने चम्पावत के निकट कूर्म शिखर पर तपस्या की थी.

चम्पावत में देवी का मंदिर बालेश्वर मंदिर समूह के अन्दर है. मंदिर के मणि भाग में देवी को हाथ में कमलनाल धारण किये हुए असनास्थ मुद्रा में उत्कीर्ण किया गया है. इसके अलावा देवी को दूनाकोट के न्याय चबूतरे पर, राजबुंगा के पश्चिमी द्वार पर तथा चौकुनी के मंदिरों की दीवारों पर भी उकेरा गया है.

चम्पावती महान तपस्विनी थीं. चम्पावत का नाम इन्हीं के नाम पर रखा गया है.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री    हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago