Featured

व्यापारिक, धार्मिक और सामरिक महत्व का शहर टनकपुर

उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल की मंडी है टनकपुर, चम्पावत और पिथौरागढ़ का प्रवेशद्वार. शारदा नदी के तट पर बसा टनकपुर कभी एक छोटा सा गाँव हुआ करता था जो अपनी भूराजनीतिक स्थिति की वजह से एक बड़ी मंडी में बदल गया. टनकपुर उत्तराखण्ड में भाभर कहे जाने वाले क्षेत्र में है. टनकपुर के अलावा देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, रामनगर और हल्द्वानी अदि कस्बे आते हैं.

पुराने समय में इसे बरमदेव मंडी के नाम से जाना जाता था. यह मंडी शारदा के आर-पार भारत और नेपाल दोनों देशों में ही थी. बताते हैं कि 1880 में आये भूस्खलन से यह मंडी जमींदोज हो गयी. इसके बाद भी यहाँ के एक क्षेत्र को आज भी बरमदेव कहा जाता है. बरमदेव मंडी का यह नाम कत्यूरी शासक ब्रह्मदेव के नाम पर पड़ा.

चन्द शासनकाल में बरमदेव ऊन की बड़ी मंडी हुआ करता था. कुमाऊँ के अलावा तिब्बत और नेपाल का ऊन भी यहाँ बिकने के लिए आया करता था. उस समय यह सौका और गूजरों का शीतकालीन चारागाह भी हुआ करता था. जाड़ों में तिब्बती लामा यहाँ जड़ी-बूटियां लेकर आया करते थे.

बरमदेव के तबाह हो जाने के बाद नगर का पुनर्निर्माण किया गया और यह कहलाया. इस पुनर्निर्माण योजना में शहर की नदी से दूरी और ऊंचाई का भी विशेष ध्यान रखा गया. नाम लोगों की जुबान पर नहीं चढ़ा तो पास ही के एक गाँव टनकपुर का रंग इस नाम पर चढ़ गया. देखते ही देखते यह लकड़ी की बड़ी मंडी बन गया.

बिटिश व स्वतान्त्रोयत्तर भारत में यह लकड़ी की बड़ी मंडी के रूप में प्रसिद्ध हुआ. 1909-10 में इसे रेल मार्ग से जोड़ दिया गया. इसे रेल मार्ग से जोड़ना का उद्देश्य भी इस समूचे क्षेत्र की वन सम्पदा का दोहन ही था. ब्रिटिश काल से आज तक यह दोहन बदस्तूर जारी है बिटिश राज में इसे ज्यादा आबादी वाला क़स्बा बनाने का प्रयास किया गया. लेकिन मलेरिया, हैजा जैसी बीमारियों के भय से यह उस समय बारहों महीने के लिए आबाद नहीं हो पाया. पहाड़ के लोग शीतकालीन प्रवास पर यहाँ आते और बसंत में पहाड़ों की ओर लौट जाते. आजादी के बाद जब इन महामारियों पर विजय प्राप्त कर ली गयी तब इसे ठीक ढंग से बसाया जा सका.

व्यापारिक के अलावा टनकपुर का धार्मिक महत्त्व भी है. यहाँ पूर्णागिरी माता का विश्वप्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर चन्दकाल में ही लोकप्रिय हो गया था. राजा जगतचन्द, राजा कल्याणचन्द और राजा दीपचन्द द्वारा मंदिर में ताम्रपत्र अर्पित किया गया.

टनकपुर एक सामरिक महत्त्व का भी शहर है. चीन सीमा की तरफ भारतीय सेना की गतिविधियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण शहर है. टनकपुर-तवाघाट मार्ग सेना के ही नियंत्रण में है.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

(‘पहाड़’ पिथौरागढ़-चम्पावत अंक के आधार पर)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago