Featured

उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी के मंच पर ‘पहाड़ के रंग’ की अद्भुत तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा, पहाड़ की संस्कृति को संरक्षित रखने में हमेशा अग्रणी रही है. इस क्रम में पिछले पांच वर्षों से बृजेन्द्र लाल साह थियेटर सोसायटी बेहद शानदार काम कर रही है. पुरानी और नयी पीढ़ी मिलकर जिस सेतु का निर्माण यह संस्था कर रही है वह उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिये सबसे जरुरी प्रयास है.
(Brajendra Lal Shah Theatre Society)

बृजेन्द्र लाल साह थियेटर सोसायटी, उत्तराखंड के अग्रणी रंगकर्मी स्व. बृजेन्द्र लाल साह को समर्पित है. इसका उदेश्य कला के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना है. संस्था का स्वप्न है युवाओं को प्रशिक्षित कर उत्तराखंड की संस्कृति को देश और दुनिया में अमिट पहचान दिलाना है.

यह संस्था स्व. मोहन उप्रेती और बृजेन्द्र लाल साह द्वारा संजोयी गई उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति को आगे बढाने में निरन्तर कार्यरत है. संस्था द्वारा समय समय पर अपने कार्यक्रमों से इस ओर छाप छोड़ी जाती है.
(Brajendra Lal Shah Theatre Society)

पिछले दिनों अल्मोड़ा में संस्था द्वारा उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी के सभागार में मंचित ‘पहाड़ के रंग’ नाटक की प्रस्तुति की गयी. पहाड़ की कथावस्तु पर आधारित इस नाटक के मंचन की कुछ तस्वीरें देखिये:
(Brajendra Lal Shah Theatre Society)
(सभी तस्वीरें काफल ट्री के साथी जयमित्र सिंह बिष्ट ने ली हैं )

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

इसे भी देखें: उत्तरांचल के लोकगीतों में नन्दा : बृजेन्द्र लाल शाह का एक महत्वपूर्ण लेख

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago