Featured

कुमाऊनी लोकगीतों के चैम्पियन चम्पावत के बीके सामंत

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पहाड़ को छोड़कर भी पहाड़ को नहीं भूलते हैं, उन्हीं में से एक है बीके सामंत.

2000 में पहाड़ छोड़कर कामकाज के सिलसिले में मुम्बई चल पड़े बीके सामंत मूल रूप से चंपावत जिले के निवासी हैं और इस टाइम देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में कारोबार करते हैं. वे मुम्बई में श्री कुंवर इंटरटेनमेंट नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. श्री कुंवर इंटरटेनमेंट बॉलीवुड के लिए गीत लिखने और म्यूजिक कंपोजिंग का काम करता है.

पहाड़ की बंद पड़े घरों की पीड़ा के वशीभूत बीके सामंत दोबारा पहाड़ों की तरफ आकर्षित हुए. अपनी भावनाओं को उन्होंने कई अद्भुत गीतों में पिरोया है.

उन्होंने हाल ही में ‘तूऐ जा औ पहाड़’ गीत की शूटिंग बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव में की. इस गीत में पहाड़ से पलायन की पीड़ा और उजाड़ हो चले घरों के दर्द को बखूबी फिल्माया गया है. पलायन के बाद वीरान हो चले घरों में ही इस गीत की शूटिंग भी की गयी है.

इस गीत में उत्तराखंड के मशहूर रेडियो जॉकी आरजे काव्य भी नजर आएंगे.

बीके सामंत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इनके एक गीत ने वह धमाल मचाया जो आज तक कोई कुमाऊनी गीत नहीं मचा सका है. वह गीत था ‘थल की बाजारा’ दो करोड़ बार देखे जा चुके इस गीत से बीके सामंत काफी चर्चित हुए.

इनके कई गीत यूट्यूब पर आए हैं और धमाल मचा रहे हैं. बीके सामंत बताते हैं कि अब वे उत्तराखंड की संस्कृति एवं संगीत को नए मुकाम पर पहुंचकर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की कोशिश में लगे हैं.

 ‘तूऐ जा औ पहाड़’ गीत को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देहरादून में रिलीज किया गया.

हल्द्वानी के बैंककर्मी विनोद प्रसाद  लगभग एक दशक तक दैनिक हिन्दुस्तान में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

6 days ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

1 week ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

2 weeks ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

2 weeks ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

3 weeks ago