Featured

श्रीनिवास वेंकटराघवन का जन्मदिन है आज

27 फरवरी 1965 के दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक टेस्ट मैच शुरू हुआ मैच का सबसे ख़ास बात थी एक 19 साल के युवा लड़के का भारतीय टीम में पदार्पण नाम था श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन.

श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन का जन्मदिन है. लम्बे कद के श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन दाएं हाथ के ऑफ़ स्पिनर गेंदबाज थे. श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन ने अपने हाई आर्म एक्शन से उस समय दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था.

अपनी तेज और सटीक ऑफ़ स्पिन के साथ लेग कटर का इस्तेमाल करने वाला बहुमुखी प्रतिभा का यह खिलाड़ी कई मौकों पर बल्ले से भी टीम का साथ देता था.

गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अतिरिक्त श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन एक बेहतरीन फिल्डर भी थे. एकनाथ सोलकर, आबिद अली और वाडेकर के साथ मिलकर उन्होंने के टीम का फील्डिंग स्तर उठा दिया था.

मुम्बई में होने वाले एक मैच में श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन को बारहवें खिलाड़ी के रूप में चुना गया. श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन के स्थान पर सुब्रतो गुहा को टीम में शामिल किया गया. मिडिया और लोगों को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आये और नारा लगने लगा नो वेंकट नो टेस्ट. लोगों का दबाव इतना था कि टीम मनेजमेंट को आखिरी वक्त पर श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन को टीम में शामिल ही करना पड़ा.

श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 57 टेस्ट मैच खेले. 57 टेस्ट में उन्होंने 156 विकेट लिये थे. इसके साथ ही उन्होंने 748 रन भी अपने टेस्ट करियर में बनाये.

1975 और 1979 के दोनों विश्व कप में श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे. क्रिकेट से सन्यास के बाद श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन कुछ दिन प्रशासक के तौर पर भी रहे.

श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन भारत के पहले अम्पायर थे जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अम्प्यारिंग की थी. 1993 के बाद वे लम्बे समय तक अम्पयार रहे. उन्होंने 73 टेस्ट मैच और 52 वनडे क्रिकेट में अम्पयारिंग की थी.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago