Featured

उत्तराखण्ड के पक्षियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों वाली किताबें

अगर आप उत्तराखण्ड के पक्षियों के बारे में व्यापक जानकारी देने वाली किताब कि तलाश में हैं तो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित यह किताब आपकी मंजिल हो सकती है. लीफ़बर्ड फ़ाउंडेशन द्वारा प्रकाशित यह बेहतरीन किताबें उत्तराखण्ड में पाए जाने वाले साढ़े चार सौ से अधिक पक्षियों का शानदार विवरण प्रस्तुत करती है. पुस्तक में इन पक्षियों के जीवंत रंगीन चित्रों के साथ जरूरी विशेषताओं का विवरण दिया गया है. चित्र और विवरण पक्षी प्रेमियों को इन पक्षियों को पहचानने में मददगार हैं. यह पुस्तकें पक्षियों की दुनिया को उत्सुकता से देखने वालों की जिज्ञासा शांत करती है और उनके भीतर इस बारे में और ज्यादा जानने की ललक भी पैदा करती है. (Birds of Uttarakhand Book by Leafbird Foundation)

पुस्तकों के बारे में दो महत्वपूर्ण टिप्पणियां है :

पक्षी कायनात के सबसे ख़ूबसूरत हिस्से हैं — तरह-तरह के उड़ते हुए फूलों के मानिन्द. उन्हें जाने बिना हिमालय को जानना मुश्किल है. यह खोजपूर्ण और सचित्र किताब आपको पक्षियों का दोस्त बनायेगी और हिमालय का भी.
-डॉ. शेखर पाठक, विद्वान, इतिहासकार, लेखक और शिक्षाविद, ‘चिपको मूवमेंट : ए पीपल्स हिस्ट्री’ और ‘दास्तान-ए-हिमालय’ जैसी कई चर्चित पुस्तकों के लेखक. पद्मश्री से सम्मानित.

हिमालयी भूभाग के पक्षियों पर सटीक विवरण और जीवंत चित्रों से सुसज्जित किताब देखकर मुझे खुशी हो रही है. हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होना इसे विशेष बनाता है. किताब एक आम आदमी के लिए भी पक्षियों की अद्भुत विविधताओं के अध्ययन के द्वार खोलती है. मैं ‘द लीफ़बर्ड फ़ाउंडेशन’ और इस पुस्तक को संभव बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूं.
-अनूप साह, जाने-माने फोटोग्राफर, पर्यावरणविद, प्रकृति विज्ञानी, वन्य जीव विशेषज्ञ. पद्मश्री से सम्मानित.

हिंदी में ‘उत्तराखण्ड के पक्षी’ तथा अंग्रेजी में ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखण्ड’ नामों से प्रकाशित इन पुस्तकों को अनील बिष्ट और बेला नेगी द्वारा लिखा गया है. सहज और सरल भाषा में लिखी गयी ये किताबें अनूठी हैं और हिंदी में इस तरह की पहली किताब भी.  

पुस्तक को अमेज़न से खरीदने के लिंक – उत्तराखण्ड के पक्षी के लिए : https://www.amazon.in/dp/8195630715/ref=sr_1_1…

बर्ड्स ऑफ उत्तराखण्ड के लिए :

https://www.amazon.in/Birds…/dp/8195630707/ref=sr_1_1…

इसे भी पढ़ें : घर-वापसी : बेला नेगी की कहानी

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

2 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

2 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

4 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

4 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago